विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2021

श्रुति हासन ने इस अंदाज में किया 'हुला हूप' डांस, वायरल हुआ Video

श्रुति हासन का यह 'हुला हूप' वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं.

श्रुति हासन ने इस अंदाज में किया 'हुला हूप' डांस, वायरल हुआ Video
श्रुति हासन ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली श्रुति हासन इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं. एक्ट्रेस कभी फिटनेस वीडियो तो कभी डांस वीडियो शेयर करती हैं. श्रुति हासन ने इस बार दोनों का एक कॉम्बिनेशन शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, एक्ट्रेस ने अपना 'हुला हूप' वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका अंदाज देखने लायक है. श्रुति हासन ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस अच्छी फिटनेस के लिए कितना मेहनत करती हैं.

श्रुति हासन के इस वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं. फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी उनके इस वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं. वैसे भी श्रुति की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है, लिहाजा उनके वीडियो खूब वायरल होते हैं. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को करीब 17 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. श्रुति हासन आखिरी बार फिल्म यारा में विद्युत जामवाल के अपोजिट नजर आई थीं. यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई थी. 

श्रुति हासन एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ ही एक बेहतरीन सिंगर भी हैं. श्रुति हासन के इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह पता लगता है कि श्रुति हासन सिंगिंग भी काफी अच्छे से करती हैं. तेलुगु फिल्मों में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली श्रुति हासन ने बॉलीवुड में अब तक 'वेलकम बैक, रमैया वस्तावैया, गब्बर इज बैक, लक, डी-डे, बहन होगी तेरी, रॉकी हैंडसम और तेवर' जैसी फिल्मों में काम किया है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shruti Haasan, Shruti Haasan Video, Shruti Haasan Hula Hoop, Hula Hoop Video, Shruti Haasan Hula Hoop Dance, Shruti Haasan Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com