विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2025

सड़क दुर्घटना में मलयालम एक्टर शाइन चाको के पिता की मौत, खुद भी हुए अस्पताल में एडमिट

मलयालम एक्टर शाइन टॉम चाको के पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. जबकि एक्टर खुद अस्पताल में एडमिट हैं. 

सड़क दुर्घटना में मलयालम एक्टर शाइन चाको के पिता की मौत, खुद भी हुए अस्पताल में एडमिट
सड़क दुर्घटना में शाइन टॉम चाको के पिता की मौत
नई दिल्ली:

मशहूर मलयालम एक्टर शाइन टॉम चाको के लिए शुक्रवार का दिन बेहद दुखद रहा. अभिनेता और उनके परिवार को गहरा आघात लगा है. धर्मपुरी-ओझर नए राजमार्ग पर एक भीषण कार दुर्घटना में उनके पिता सी.पी. चाको की मौत हो गई है. यह हादसा शुक्रवार की सुबह लगभग 6 बजे हुआ, जब शाइन और उनका परिवार एर्नाकुलम से बेंगलुरु की ओर कार से यात्रा कर रहा था. जानकारी के अनुसार, शाइन टॉम चाको का परिवार, जिसमें उनके माता-पिता, भाई और एक सहायक शामिल था, एक कार में सवार थे. पलक्कड़ के पास पलायुर में धर्मपुरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी कार सामने जा रही एक लॉरी से टकरा गई.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चालक नियंत्रण खो बैठा. हादसे में शाइन के पिता सी.पी. चाको (70) की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, शाइन टॉम चाको कार के पिछले हिस्से में सो रहे थे. अभिनेता के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हुआ, जबकि उनकी मां मारिया कार्मेल (65) और भाई को हल्की चोटें आईं. कार चला रहे ड्राइवर की हालत ठीक है, उसे गंभीर चोट नहीं आई है.

Latest and Breaking News on NDTV

मामले की जानकारी मिलते ही पलक्कड़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए धर्मपुरी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा दिया. घायलों को भी उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां शाइन का इलाज चल रहा है. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. हालांकि, उनके हाथ की चोट के लिए सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है.

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि हादसा लॉरी और कार की टक्कर के कारण हुआ. मामले की गहन जांच की जा रही है. इस दुखद घटना से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. शाइन टॉम चाको‘इतिहासा'और ‘जिगरठंडा डबलएक्स' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, प्रशंसक उनके और उनके परिवार के लिए दुआएं मांग रहे हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shine Tom Chacko, Shine Tom Chacko Accident, Shine Tom Chacko Father, Shine Tom Chacko Father Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com