विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2022

राज कुंद्रा के जन्मदिन पर शिल्पा ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें, लिखा- आप मेरी ताकत हैं

शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के बीच स्ट्रॉंग बॉन्डिंग देखने को मिलती है. सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे को प्यार लुटाते रहते हैं. शिल्पा ने अपने हालिया पोस्ट में राज को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने एक खूबसूरत पोस्ट अपलोड किया.

राज कुंद्रा के जन्मदिन पर शिल्पा ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें, लिखा- आप मेरी ताकत हैं
राज कुंद्रा के जन्मदिन पर शिल्पा ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें
नई दिल्ली:

शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के बीच स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग देखने को मिलती है. सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे को प्यार लुटाते रहते हैं. शिल्पा ने अपने हालिया पोस्ट में राज को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने एक खूबसूरत पोस्ट अपलोड किया. शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर राज के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं. शिल्पा ने कैप्शन में राज को अपने जीवन में रहने के लिए धन्यवाद दिया है. शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा और उनके बच्चों वियान और समीशा के साथ तस्वीरों का सेट शेयर किया है औऱ राज को तारीफ में इमोशनल नोट लिखा है. 

कैप्शन में शिल्पा ने लिखा, लाखों यादों को संजोने के लिए, हमारे सभी खुशी के दिनों के लिए, एक परिवार के लिए 'मेरा' कहने के लिए, आपके प्यार भरे और नासमझ तरीकों के लिए ... मैं आभारी हूं कि आप मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं, मेरे बच्चों का पिता, मेरा प्यार, और मेरी ताकत. जन्मदिन मुबारक हो मेरी कुकी. शेयर की गई तस्वीरें उनके वेकेशन की है. तस्वीरों में उनके बच्चे वियान और समीशा के साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्य भी हैं.

बता दें कि राज को पिछले साल कथित तौर पर अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. सितंबर में जमानत पर रिहा होने से पहले वह लगभग तीन महीने न्यायिक हिरासत में रहे.हालांकि, जब से राज को न्यायिक हिरासत से रिहा किया गया है, दोनों का जीवन धीरे धीरे सामान्य हो रहा है. शिल्पा हाल ही में पैर में चोट के बावजूद गणेश चतुर्थी पर डांस और आरती करती दिखीं. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा जल्द ही निर्देशक रोहित शेट्टी की डिजिटल डेब्यू वेब सीरीज में पुलिस के रोल में दिखेंगी. शिल्पा सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ स्क्रीन स्पेश शेयर करेंगी और उन्होंने शो में कुछ हैवी ड्यूटी एक्शन दृश्य किए हैं. 
 

'ब्रह्मास्त्र' रिव्यू : चिंगारी ज़्यादा, आंच कम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raj Kundra Birthday, Raj Kundra Birthday Wish, Shilpa Shetty Raj Kundra, Shilpa Shetty Raj Kundra Video, Shilpa Shetty Raj Kundra Viral Photo, Shilpa Shetty Raj Kundra Vacation, Shilpa Shetty Raj Kundra Throwback Video, Shilpa Shetty Raj Kundra Photo Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com