विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2022

शूटिंग के दौरान शिल्पा शेट्टी का टूटा पैर, प्लास्टर दिखाते हुए शेयर तस्वीर तो फैन्स ने की जल्द ठीक होने की दुआ

शिल्पा शेट्टी अपने अंदाज और स्टाइल को लेकर आए दिनों लाइमलाइट में रहती हैं. सोशल मीडिया पर वे काफी एक्टिव रहती हैं उनका लुक फैन्स का दिल जीत लेता है.

शूटिंग के दौरान शिल्पा शेट्टी का टूटा पैर, प्लास्टर दिखाते हुए शेयर तस्वीर तो फैन्स ने की जल्द ठीक होने की दुआ
शूटिंग के दौरान शिल्पा शेट्टी का टूटा पैर
नई दिल्ली:

शिल्पा शेट्टी अपने अंदाज और स्टाइल को लेकर आए दिनों लाइमलाइट में रहती हैं. सोशल मीडिया पर वे काफी एक्टिव रहती हैं उनका लुक फैन्स का दिल जीत लेता है. वहीं हाल ही में शेयर की गई शिल्पा की तस्वीर देख फैन्स खुश नहीं बल्कि हैरान रह गए हैं. जी हां, हाल ही में शिल्पा शेट्टी की एक तस्वीर सामने आई है. इस तस्वीर में वे अपने टूटे पैर को दिखाई हुई नजर आ रही हैं. वे अस्पताल में व्हील चेयर पर बैठी नजर आ रही हैं. 

हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि शिल्पा अस्पताल से निकल रही हैं वे व्हील चेयर पर बैठी दिखाई दे रही हैं. वहीं वे दो विक्ट्री साइन बना कर मुस्कुराती हुई भी  दिखाई दे रही हैं. इस तस्वीर को साझा करने के साथ ही वे लिखती हैं- 'रोल कैमरा और एक्शन हुआ और मेरा पैर टूट गया. मैंने इसे सीरियसली ले लिया था. अब मैं 6 हफ्तों तक कोई एक्शन नहीं कर पाऊंगी, लेकिन जब लैटूंगी तब पहले से बेहतर होकर आऊंगी. तब तक के लिए दुआ में याद रखें'.

शिल्पा की यह तस्वीर देखकर फैन्स हैरान हो गए. वहीं शिल्पा के चाहने वाले उन्हें लगातार जल्द ठीक होने की दुआ दे रहे हैं. एक फैन ने कहा मैडम ज्यादा ही एक्शन में थीं क्या. तो वहीं दूसरे ने कहा आप अपना ध्यान रखना और पूरी ठीक होने के बाद फिर शूटिंग के लिए जाना. 

VIDEO:मिसेज गैलेक्सी कैप्टन चाहत दलाल एयरपोर्ट पर आईं नज़र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Age, Shilpa Shetty Leg Break, Shilpa Shetty Hospital, Shilpa Shetty Viral Photo, Shilpa Shetty Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com