इंडियन टीम के जाने माने 40 वर्षीय क्रिकेटर शिखर धवन दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं. शिखर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर 2 जनवरी 2026 को 35 वर्षीय सोफी शाइन संग सगाई की तस्वीरें शेयर कर सबको चौंका दिया था. हालांकि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं ये बात जगजाहिर थी, लेकिन बात इतनी जल्दी शादी तक पहुंच जाएगी इसका अंदाजा क्रिकेटर के फैंस को भी नहीं था, ये उनके लिए भी एक सरप्राइज था अब शिखर ने फिर से अपने अकाउंट पर संगीत नाइट्स की फोटोज शेयर की हैं, जिससे ये साफ जाहिर हो रहा है कि क्रिकेटर एक-दो दिन में ही शादी करने वाले हैं.
दोनों ने जो फोटोज शेयर की हैं उनके अलावा भी संगीत नाइट्स की कुछ अनसीन वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें क्रिकेटर अपनी होने वाली पत्नी के साथ जमकर डांस करते दिख रहे हैं.
Gabbar dancing to Dhurandhar song pic.twitter.com/QqhcWtYhGO
— amertha.work (@amerthawork) February 20, 2026
‘धुरंधर' के गाने पर जमकर नाचे मियां-बीवी
शिखर और सोफी के संगीत नाइट्स के अनसीन वीडियो सामने आ रहे हैं जिसमें एक वीडियो में दोनों ‘धुरंधर' के ट्रेंडिंग सॉन्ग ‘शरारत' पर जमकर डांस कर रहे हैं. वीडियो को डॉक्टर अमित भसीन ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है. जिसमें शिखर अपनी होने वाली पत्नी सोफी और मेहमानों संग ‘शरारत' का हुक स्टेप कर रहे हैं. शिखर के सारे फैंस ये वीडियो देख काफी खुश नजर आ रहे हैं.
संगीत पर बेहद खूबसूरत लगीं सोफी
सोफी ने अपने संगीत पर रोज गोल्ड कलर का लहंगा पहना था इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा था जिस वजह से वो और भी प्यारी लग रही थीं. वहीं शिखर धवन क्रीम कलर के कोट पैंट में नजर आए. फोटोज शेयर करते हुए दोनों ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘संगीत नाइट्स...धवन बनने वाले हैं'.
इसके अलावा सोफी ने अपनी हल्दी की तस्वीरें भी चाहने वालों के साथ शेयर की हैं जिनमें वो लाल और पीले रंग के लहंगे में बड़ी प्यारी लग रही हैं. वहीं हल्दी में शिखर ने सफेद रंग के कुर्ते पायजामे के साथ पीले रंग की नेहरू जैकेट पहनी थी. इन फोटोज में सोफी के हाथ में कलीरे भी बंधे नजर आ रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं