Shikhar Dhawan-Sophie Shine Wedding Photo: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. खबर है कि 40 साल की उम्र में धवन ने दूसरी शादी कर ली है. उनकी दुल्हन आयरलैंड की रहने वाली सोफी शाइन हैं, जिनके साथ वह पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में थे. शनिवार (21 फरवरी) को दोनों के शादी के बंधन में बंधने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद फैंस उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं. धवन की लव लाइफ पहले भी काफी चर्चा में रही है.
शिखर धवन ने साल 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी. यह रिश्ता करीब 9 साल तक चला, लेकिन 2021 में दोनों के अलग होने की खबर आई. इसके बाद 2023 में उनका आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया. तलाक के बाद धवन कुछ समय तक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर शांत रहे, लेकिन अब उन्होंने एक नई शुरुआत कर ली है.
दो साल से कर रहे थे डेट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिखर धवन और सोफी शाइन पिछले करीब दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. साल 2024 में दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आई थीं, जबकि 2025 में उनके रिश्ते को लेकर लगभग पुष्टि हो गई थी. धीरे-धीरे दोनों ने अपने रिश्ते को मजबूत किया और अब 2026 में शादी कर अपने संबंध को नया नाम दे दिया है.
कौन हैं सोफी शाइन?
अगर बात करें सोफी शाइन की, तो वह पेशे से एक प्रोडक्ट कंसल्टेंट बताई जाती हैं. वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं. उन्होंने आयरलैंड के Limerick Institute of Technology से अपनी पढ़ाई पूरी की है. इसके अलावा उन्होंने मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की है. करियर की बात करें तो सोफी ने अबू धाबी में Northern Trust Corporation में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर भी काम किया है. सोफी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं, जहां वह अपनी लाइफ से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं.
यह भी पढ़ें: राजपाल यादव 9 करोड़ चेक बाउंस केस में आया बड़ा ट्विस्ट! अमिताभ बच्चन से निकला कनेक्शन, करीबी ने खोला राज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं