विज्ञापन

Dhurandhar Box Office: बाहुबली 2-दंगल भी हुई धुरंधर के आगे 57वें दिन फेल, नेटफ्लिक्स रिलीज और बॉर्डर 2 के तूफान के बावजूद खूब हो रही कमाई

बाहुबली 2, जवान और दंगल जैसी फिल्में जो ना कर पाए वो रणवीर सिंह की धुरंधर ने 57वें दिन की कमाई के साथ बॉर्डर 2 के शोर में कर दिखाया है. 

Dhurandhar Box Office: बाहुबली 2-दंगल भी हुई धुरंधर के आगे 57वें दिन फेल, नेटफ्लिक्स रिलीज और बॉर्डर 2 के तूफान के बावजूद खूब हो रही कमाई
धुरंधर ने 57वें दिन की इतनी कमाई
नई दिल्ली:

धुरंधर की बॉक्स ऑफिस पर जर्नी किसी चमत्कार से कम नहीं रही. रिलीज होने से पहले फिल्म को लेकर इतनी चर्चा नहीं थी. लेकिन जैसे ही फिल्म सिनेमाघरों में आई रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल की एक्टिंग ने फैंस ही नहीं क्रिटिक्स को भी बातें करने पर मजबूर कर दिया. हाल कुछ ऐसा रहा कि आदित्य धर की फिल्म ने 57 दिनों में कई रिकॉर्ड तोड़े और अब नेटफ्लिक्स पर 30 जनवरी को आते ही नंबर वन पर ट्रैंड कर रही है. लेकिन इसके बावजूद सिनेमाघरों में दर्शक धुरंधर देखने पहुंच रहे हैं.  

धुरंधर ने 57 दिन कर ली इतनी कमाई

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, बॉर्डर 2 के शोर के बीच भी 57वें दिन धुरंधर ने 25 लाख का कलेक्शन किया है. जबकि जवान और दंगल जैसी फिल्म 5 लाख भी बॉक्स ऑफिस पर कमा पाई थी. वहीं बाहुबली 2 ने 10 लाख का कलेक्शन नौंवे शुक्रवाल को हासिल किया था. 

ये भी पढ़ें- धुरंधर के Fa9la की हर तरफ धूम, अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ अक्षय खन्ना के इस गाने का नाम

नेटफ्लिक्स टॉप 10 में शामिल हुई धुरंधर

ओटीटी पर 30 जनवरी को धुरंधर ने नेटफ्लिक्स पर दस्तक दी थी. वहीं केवल दो दिनों में ही फिल्म नंबर 1 पर भारत में, कतर में 7वें नंबर पर और बहरीन में 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है.  जैसा कि आप जानते हैं कि गल्फ देशों में धुरंधर की रिलीज बैन हो गई थी. लेकिन अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज के बाद दर्शक इस फिल्म को ओटीटी पर देख रहे हैं. 

धुरंधर का बजट और कलेक्शन

बता दें धुरंधर दो पार्ट में बनाई गई है. जहां आदित्य धर की फिल्म का पहला पार्ट 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में आया ता तो वहीं दूसरा पार्ट 19 मार्च को रिलीज होने की उम्मीद है. बजट की बात करें तो 250 से लेकर 475 करोड़ के बजट में दोनों फिल्में बनाई गई हैं. वहीं फिल्म के पहले पार्ट ने 57 दिनों में दुनियाभर में 1,347.40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. जबकि इंडिया ग्रॉस 1000 करोड़ पार हो चुका है. वहीं भारत में यह आंकड़ा 837 करोड़ तक पहुंचा है. 

ये भी पढ़ें- Dhurandhar Box Office: ओटीटी पर आई, बॉर्डर 2 का भी हल्ला बोल, फिर भी 56वें दिन नहीं रुकी धुरंधर की कमाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar, Dhurandhar Ott, Dhurandhar Release Date, Dhurandhar Box Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com