विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2021

खूब सुर्खियां बटोर रहा Shehnaaz Gill का ये लेटेस्ट इंटरव्यू, बोलीं- 'जब हम किसी को प्यार करते हैं...'

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) काम पर दोबारा लौट आई हैं. इन दिनों वो अपनी फिल्म हौंसला रख के प्रमोशन में बिजी हैं.

खूब सुर्खियां बटोर रहा Shehnaaz Gill का ये लेटेस्ट इंटरव्यू, बोलीं- 'जब हम किसी को प्यार करते हैं...'
शहनाज गिल का इंटरव्यू हुआ वायरल
नई दिल्ली:

शहनाज गिल अब धीरे-धीरे अपनी नॉर्मल लाइफ की तरह बढ़ रही हैं. अपने खास दोस्त और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से ही वो चुप सी गई थीं और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना छोड़ दिया था. शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की अब एक पंजाबी फिल्म 'हौंसला रख' आ रही है और वो इसी के प्रमोशन में इन दिनों व्यस्त हैं. शहनाज और फिल्म की टीम ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपने इमोशनल अटैचमेंट के बारे में खुलकर अपनी बात रखी है. (यहां देखें इंटरव्यू)

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) से इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि फिल्म हौंसला रख में निभाए गए किरदार उनके रियल लाइफ का कितना परसेंट हैं. इसके जवाब में शहनाज कहती हैं: "इस कैरेक्टर का 40 परसेंट मैं रियल हूं." शहनाज गिल ने आगे कहा, "जब हम किसी को प्यार करते हैं, तो उसके साथ जो अटैचमेंट होती है, तो वो अटैचमेंट के हिसाब से मैंने वो रेशियो निकाला. प्यार जो है ना, मतलब मां का जो प्यार होता है ना, जो मां को ही पता है. और मैं मां वाला प्यार फील कर सकती हूं क्योंकि मेरी मां मुझे कितना प्यार करती है."

इंटरव्यू में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने जिस तरह से प्यार को लेकर अपनी बातें रखी हैं. उससे सिडनाज के फैन्स को सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी बॉन्डिंग की याद आ गई. फैन्स कॉमेंट के जरिए खूब रिएक्शन दे रहे हैं. बता दें कि फिल्म 'हौंसला रख' में शहनाज गिल मां का किरदार निभा रही हैं. उनकी यह फिल्म आगामी 15 अक्टूबर यानी शुक्रवार को रिलीज हो रही है

Sardar Udham Review: जानें कैसी है एक जांबाज देशभक्त पर बनी फिल्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shehnaaz Gill, Shehnaaz Gill Video, Shehnaaz Gill And Sidharth Shukla, Shehnaaz Gill Interview
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com