विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2021

कश्मीरी आउटफिट में बर्फ के बीच झूम रही थीं शहनाज गिल, लड़खड़ाकर अचानक यूं गिर पड़ीं- देखें Video

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का यह वीडियो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है, लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

कश्मीरी आउटफिट में बर्फ के बीच झूम रही थीं शहनाज गिल, लड़खड़ाकर अचानक यूं गिर पड़ीं- देखें Video
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का वीडियो हुआ वायरल
  • शहनाज गिल का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस यूं लड़खड़ाकर गिर पड़ी
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं. शहनाज गिल (Shehnaaz Gill Video) इन दिनों अपने म्यूजिक वीडियो का शूट कर रही हैं. देश में अलग-अलग लोकेशन पर जाकर एक्ट्रेस शूट कर रही हैं, जहां से वह लगातार फैन्स के साथ जुड़ी हुई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस बादशाह के साथ अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो के शूट को लेकर कश्मीर पहुंची थीं. अब वहां से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है. 


शहनाज गिल (Shehnaaz Gill Instagram) इस वीडियो में बर्फीली वादियों के बीच झूमती नजर आ रही हैं. लेकिन इसी बीच वह घूमते-घूमते लड़खड़ाकर गिर जाती हैं. जिस पर उनसे साथ खड़े लोग उन्होंने उठाते हैं. शहनाज गिल का यह क्यूट वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने बिग बॉस 13 के जरिए खूब लोकप्रियता हासिल की थी. इस शो में शहनाज गिल को काफी पसंद किया गया था. खासकर शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को बिग बॉस 13 में दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इस शो के बाद शहनाज गिल 'मुझसे शादी करोगे' में भी नजर आई थीं, जिसमें वह अपने लिए दूल्हा ढूंढती हुई दिखाई दी थीं. हालांकि, शो कोरोना वायरस के कारण जल्द ही बंद कर दिया गया था. कुछ ही दिनों पहले शहनाज गिल का सिद्धार्थ शुक्ला के साथ शोना शोना सॉन्ग रिलीज हुआ था, जिसमें दोनों ने साथ में धमाल मचाकर रख दिया था.

लेखक के बारे में
img
प्रतिभा गौड़
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shehnaaz Gill, Shehnaaz Gill Video, Shehnaaz Gill Video Viral, Shehnaaz Gill Instagram, Shehnaaz Gill Falls In Snow, Shehnaaz Gill Viral Video, Bigg Boss 13
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com