मशहूर प्लेबैक सिंगर और बेहतरीन कंपोजर शंकर महादेवन आज किसी के परिचय के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने सिंगिंग जगत में एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं. शंकर महादेवन अब तक संगीत की दुनिया में कई अवार्ड्स जीत चुके हैं. लोग उनके संगीत के दीवाने हैं. उनके चाहने वाले न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में मौजूद हैं. दुनिया भर में उनके संगीत को भरपूर प्यार मिला है. शायद यही वजह रही है कि शंकर महादेवन अपने संगीत के साथ अक्सर कोई न कोई एक्सपेरिमेंट करते ही रहते हैं.
कई साल पहले शंकर महादेवन ने गायकी में एक अभिनव प्रयोग करते हुए ब्रेथलेस (Breathless) का कॉन्सेप्ट बॉलीवुड में इंट्रोड्यूस किया था और एक एल्बम रिलीज की थी. अब उसी तर्ज पर शंकर महादेवन ने अपना पहला ब्रेथलेस (Breathless) हनुमान चालीसा वीडियो लांच किया है. उनके वीडियो को शेमारू भक्ति के एकाउंट से शेयर किया गया है. इसे शेयर करते हुए लिखा गया है, "जय श्री राम ????️ ???? #HanumanJayantiSpecial गायक - शंकर महादेवन जी के आवाजज में रामभक्त बजरंगबली को समर्पित हनुमान चालीसा (ब्रेथ्लेस) रिलीज़ हो चुकी है".
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इस वीडियो में शंकर महादेवन अद्भुत तरीके से हनुमान चालीसा गाते नजर आ रहे हैं. इसका स्टाइल बिल्कुल ब्रेथलेस स्टाइल में है, जो काफी तेज रफ्तार और कठिन है. यह काफी अनोखी हनुमान चालीसा शेमारू भक्ति के यू-ट्यूब चैनल पर भी स्ट्रीम की जाएगी. फैन्स शंकर महादेवन के इस वीडियो पर जमकर रियेक्ट कर रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, "हमें उम्मीद है कि सर ने इस बार भी कमाल कर दिया होगा".
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं