विज्ञापन

कॉकटेल 2 को मिली A रेटिंग, शाहिद कपूर ने CBFC के सर्टिफिकेट पर उठाए सवाल, कहा- परिवार के साथ देख सकते हैं 

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदानी और कृति सेनन की कॉकटेल 2 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसे सीबीएफसी ने ए रेटेड सर्टिफिकेट दिया है. 

कॉकटेल 2 को मिली A रेटिंग, शाहिद कपूर ने CBFC के सर्टिफिकेट पर उठाए सवाल, कहा- परिवार के साथ देख सकते हैं 
कॉकटेल 2 की ए रेटिंग पर शाहिद कपूर ने उठाए सवाल
नई दिल्ली:

होमी अडजानिया द्वारा निर्देशित शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म इस शुक्रवार 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जो 2012 में रिलीज हुई हिट फिल्म कॉकटेल का स्पिरिचुअल सीक्वल है. हालांकि फिल्म को सीबीएफसी ने ए सर्टिफिकेट दिया है, जिस पर शाहिद कपूर ने सवाल उठाया है और कहा कि फिल्म को ए रेटिंग क्यों दी गई. जबकि ऐसा कुछ फिल्म में है नहीं. कॉकटेल 2 को प्रमोट करते हुए शाहिद कपूर ने फैन से कहा कि वह फिल्म को फैमिली के साथ देख सकते हैं. 

शाहिद कपूर ने कॉकटेल 2 की रेटिंग पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा, इस फिल्म के अंदर कोई भी ऐसी चीज नहीं है, जिसे आपको आपत्ति हो सकती है. मैं जानता हूं कि हमें अडल्ट सर्टिफिकेट मिला है. मैं सोच रहा हूं कि क्यों. मुझे नहीं समझ में आया. इस फिल्म में तीन लोगों की कहानी है. सबके साथ देख सकते हैं. शाहिद कपूर ने उम्मीद जताई कि ऑडियंस एक बड़ी मुस्कान के साथ फिल्म देखकर निकले.

ये भी पढ़ें- Cocktail 2 Box Office Collection Day 1: A रेटिंग वाली कॉकटेल 2 की उम्मीद से ज्यादा ओपनिंग, पहले दिन तोड़ा कॉकटेल का रिकॉर्ड

कॉकटेल 2 में नहीं लेस्बियन लव स्टोरी

पिछले काफी समय से चर्चा थी कि कॉकटेल 2 में रश्मिका मंदाना और कृति सेनन के कैरेक्टर के बीच लव स्टोरी देखने को मिलेगी. वहीं ट्रेलर देखने के बाद फिल्म के बारे में लोगों ने सोच बना ली कि फिल्म में लेस्बियन स्टोरी देखने को मिलेगी. हालांकि फिल्म की टीम ने इस रुमर्स को रिलीज से पहले ही बंद कर दिया और कहा, कोई लेस्बियन स्टोरी नहीं है. वहीं कृति और रश्मिका ने कहा, हम जानते हैं कि हमारी कैमेस्ट्री है. कृति ने कहा, हम तीनों स्ट्रेट लोग हैं. दोस्तों. यह एक इमोशनल तिगड़ी है. फिजिकल नहीं. वहीं होमी अड़जानिया ने ट्रेलर लॉन्च पर कहा था. वह (कृति और रश्मिका) एक-दूसरे के साथ प्यार दिखा रहे हैं क्योंकि वह दोस्त है. और हमने बस ये ही सोचा कि अगर कहानी उनके बारे में होती और शाहिद 'तीसरा पहिया' होता तो कैसा होता? और मैंने कहा कि मुझे ऐसी फिल्म बनाने में कोई दिक्कत नहीं होगी. 

कॉकटेल 2 के बारे में 

कॉकटेल 2 का डायरेक्शन होमी अडजानिया ने किया है. लव रंजन और तरुण जैन ने फिल्म को लिखा है और दिनेश विजन, लव रंजन औऱ अंकुर गर्ग ने मैडॉक फिल्म्स और लव फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. शाहिद ने फिल्म में कुणाल का रोल निभाया है. जबकि रश्मिका दिया और कृति एली का रोल निभाती हुईं नजर आ रही है. फिल्म की कहानी एक लॉन्ग टाइम कपल की है, जिसकी रिश्ता एक तीसरे व्यक्ति की एंट्री से डगमगाता है. फिल्म को मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं. 

ये भी पढे़ं- 50 साल पुराना ये एवरग्रीन गाना है आशिकों के दिलों की धड़कन, किशोर कुमार ने गाया खराब तो डायरेक्टर ने छोड़ा था स्टूडियो

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
सब एडिटर
सिनेमा की दुनिया में डूबे रहना पहली पसंद. टेलीविजन की दुनिया के लेटेस्ट अपडेट टिप्स पर रहते हैं. बॉलीवुड की खबरों पर तीखी नजर और गहन विश्लेषण. साल 201... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cocktail 2, Bollywood, Entertainment, Shahid Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com