विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2020

आईपीएल के स्थगित होने पर शाहरुख खान ने किए लगातार दो ट्वीट, कही यह बात...

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के स्थगित होने पर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने ट्वीट किया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

आईपीएल के स्थगित होने पर शाहरुख खान ने किए लगातार दो ट्वीट, कही यह बात...
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)
  • शाहरुख खान ने किए लगातार दो ट्वीट
  • आईपीएल के स्थगित होने पर किया ट्वीट
  • ट्वीट में कही यह बात...
नई दिल्ली:

बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के आगामी सीजन को 15 अप्रैल तक के लिए स्थागित कर दिया है. पहले यह टूर्नामेंट 29 मार्च से होना था लेकिन कोरोनोवायरस के कारण इसे स्थागित करने का फैसला लिया है और अब इसकी शुरुआत 15 अप्रैल से होगी. फ्रेंचाइजियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है. इस फैसले पर बॉलीलुड के शहंशाह और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मालिक शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का रिएक्शन आया है. उन्होंने इस संबंध में लगातार दो ट्वीट किए. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के ट्वीट पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं.

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने पहले ट्वीट में लिखा: "सभी फ्रैंचाइजी मालिक से मैदान के बाहर मिलना अद्भुत रहा. यह बैठक बीसीसीआई ने आईपीएल को लेकर रखी थी कि इसके स्थगित होने को लेकर हम क्या सोचते हैं. हमारे लिए दर्शकों, खिलाड़ियों, प्रबंधन और जिन शहरों में हम खेलेंगे वहां की सुरक्षा सबसे पहले मायने रखती है. हम स्वास्थ्य एजेंसियों और सरकार के सभी निर्देशों का पालन करेंगे."

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा: "आशा करता हूं कि वायरस का प्रभाव कम होगा और खेल आगे बढ़ेगा. बीसीसीआई और टीमों के मालिक सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं और इस पर निगरानी रखेंगे कि सबके स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाए. सबसे मिलकर अच्छा लगा. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें." शाहरुख खान ने इस तरह यह ट्वीट किया.

बता दें कि बीसीसीआई ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की थी. बीसीसीआई ने बयान में इस स्थागन की वजह कोरोनोवायरस बताई है. पहले यह टूर्नामेंट 29 मार्च से शुरू होना था. बयान में लिखा था, "बीसीसीआई ने आईपीएल के आगामी सीजन को 15 अप्रैल तक स्थागित करने का फैसला किया है. यह फैसला कोरोनोवायरस के कारण फैली स्थिति के कारण लिया गया है."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Tweet, IPL 2020, Indian Premier League
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com