विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2023

शाहरुख खान की बहन शहनाज हैं बेहद खूबसूरत, गालों की डिंपल और स्माइल देख कर फैंस बोले- ये तो एकदम कॉपी दिखती हैं

बेटी सुहाना और पत्नी गौरी के अलावा भी शाहरुख के जीवन में एक महिला हैं जो उनके बेहद करीब हैं, वो महिला हैं शाहरुख की बड़ी बहन शहनाज. बहुत ही कम लोग शाहरुख की बहन शहनाज के बारे में जानते हैं, वो लाइमलाइट से दूर रहती हैं.

शाहरुख खान की बहन शहनाज हैं बेहद खूबसूरत, गालों की डिंपल और स्माइल देख कर फैंस बोले- ये तो एकदम कॉपी दिखती हैं
शाहरुख के लिए बेहद खास हैं उनकी बहन शहनाज
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपनी मेहनत के दम पर फिल्म जगत में बड़ा नाम बनाया है. अब शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेटी सुहाना और पत्नी गौरी के अलावा भी शाहरुख के जीवन में एक महिला हैं जो उनके बेहद करीब हैं, वो महिला हैं शाहरुख की बड़ी बहन शहनाज. बहुत ही कम लोग शाहरुख की बहन शहनाज के बारे में जानते हैं, वो लाइमलाइट से दूर रहती हैं.

शाहरुख के करीब हैं शहनाज

शहनाज का पूरा नाम शहनाज लालारुख खान है. कुछ ही हफ्तों पहले शहनाज ने अपना जन्मदिन मनाया है. शहनाज को कई बार शाहरुख खान के साथ देखा गया है. जब आर्यन खान जेल से घर लौटे थे तब शाहरुख खान के घर के बाहर शहनाज को देखा गया था. हालांकि वो चमक-दमक से दूर रहती हैं और उन्हें देख इस बात का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता कि वह सुपरस्टार शाहरुख खान की बहन हैं.

एक हादसा और बदल गई शहनाज की जिंदगी

शहनाज के जीवन से जुड़े कुछ बेहद दर्दनाक किस्से भी हैं. शाहरुख खान ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान भी बताया था कि उनकी बहन शहनाज डिप्रेशन का शिकार रह चुकी हैं और उन्होंने बेहद बुरा समय भी देखा है. दरअसल, शाहरुख के पिता की मौत का सदमा शहनाज को काफी गहरा लगा था. वह पिता के शव को देख गिर गईं और उनके सिर में चोट भी आई. भारत में डॉक्टर्स ने जवाब दे दिया तो विदेश में उनका इलाज चला. शहनाज काफी पढ़ी लिखी और इंटेलिजेंट भी थी, लेकिन उस एक घटना ने उनकी जिंदगी बदल दी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahrukh Khan's Sister Shahnaz, Shahrukh Khan, शाहरुख खान की बहन शहनाज, Shehnaz Lalarukh Khan, Shehnaz Lalarukh Khan Latest Photo, Shehnaz Lalarukh Khan Viral Photos, Shah Rukh Khan Sister, Shah Rukh Khan Sister Viral Photo Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com