विज्ञापन
This Article is From May 23, 2023

सुहाना खान के 23वें जन्मदिन पर शाहरुख ने शेयर किया ये VIDEO, लाडली बेटी ने यूं दिया रिएक्शन

कल शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान 23 साल की हो गईं. जल्द ही सुहाना जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. इस खास मौके पर शाहरुख खान ने भी सुहाना को एक खास अंदाज में बर्थडे विश किया.

सुहाना खान के 23वें जन्मदिन पर शाहरुख ने शेयर किया ये VIDEO, लाडली बेटी ने यूं दिया रिएक्शन
सुहाना के 23वें बर्थडे पर शाहरुख ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

कल शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान 23 साल की हो गईं. जल्द ही सुहाना जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. इस खास मौके पर शाहरुख खान ने भी सुहाना को एक खास अंदाज में बर्थडे विश किया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुहाना का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे स्केटिंग करती नजर आईं. सुहाना के इस वीडियो को फैन्स बहुत पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में वे भी सुहाना को जन्मदिन की ढेरों बधाई दे रहे हैं.

इस वीडियो को शेयर करते हुए शाहरुख ने एक कैप्शन भी लिखा. किंग खान लिखते हैं, "आज आपका हैप्पी ऑन…और हमेशा के लिए. मैं आपको प्यार करता हूं बेबी". पापा के इस प्यार भरे पोस्ट का सुहाना ने भी जवाब दिया है. इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए सुहाना लिखती हैं, "लव यू द मोस्ट यानी आपसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं". शाहरुख खान के इस पोस्ट को कुछ ही घंटों में 18 लाख से भी अधिक लाइक्स आ गए हैं. आम लोग से लेकर सेलेब्स तक इस पर कमेंट कर रहे हैं.

कोरियोग्राफर फराह खान ने पोस्ट पर कमेंट किया है, "हैप्पी बर्थडे सुहाना". वही जितेश पिल्लई ने लिखा है, "हैप्पी हैप्पीयर, हैप्पिएस्ट बर्थडे". एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया है, "जन्मदिन की बधाई सुहाना". बात करें शाहरुख खान के वर्क फेंट की तो हाल ही में वे सुपर-डुपर हिट फिल्म पठान में नजर आए हैं. अब जल्द ही वे अटली की जवान में दिखाई देंगे.

 ये भी देखें: ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suhana Khan, Suhana Khan Birthday, Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Birthday Post For Suhana, Shah Rukh Khan Post For Daughter Suhana, Shah Rukh Khan Video, Shah Rukh Khan Instagram, Suhana Khan Age, Suhana Khan News, Shah Rukh Khan Upcoming Films, Shah Rukh Khan Daughter, Suhana Khan Debut Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com