Kabhi Khushi Kabhie Gham deleted scene video: शाहरुख खान और काजोल की सालों पुरानी जोड़ी आज भी फैंस के दिलों पर राज करती है. वहीं उनकी फिल्मों को फैंस देखना पसंद करते हैं. उन्हीं फिल्मों में से एक 22 साल पहले रिलीज हुई करण जौहर की फैमिली मूवी कभी खुशी कभी गम इन दिनों चर्चा में हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों फिल्म से हटाए गए सीन्स वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर फैंस अपना रिएक्शन देने के साथ सवाल करते हुए दिख रहे हैं.
धर्मा प्रोडक्शंस के यूट्यूब चैनल पर कभी खुशी कभी कम के डिलीट सीन्स शेयर किए गए हैं, जिसमें यशवर्धन रायचंद यानी अमिताभ बच्चन के घर से निकालने के बाद राहुल (शाहरुख खान) और अंजलि (काजोल) कैसे अमीर बनते हैं यह दिखाया गया है. हालांकि यह हिस्सा फिल्म में नहीं देखने को मिलेगा. इसके अलावा अंजलि की प्रैग्नेंसी और राहुल संग एक्ट्रेस के रोमांस की भी झलक इन वीडियो में आपको देखने को मिलने वाली है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इतना ही नहीं वीडियो में यह भी देखने को मिला है कि वहीदा रहमान अमिताभ बच्चन की मां का रोल निभाने वाली थीं. लेकिन किसी कारण यह हो नहीं पाया. इसके अलावा फिल्म में अभिषेक बच्चन का भी कैमियो होना था. लेकिन फिल्म लंबी होने के काऱण ऐसा हो नहीं पाया.
इन सीन्स के फिल्म में ना होने पर फैंस अपनी निराशा जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो के कमेंट में लिखा, "हे भगवान, क्या वे पागल हैं? यह दृश्य इतना महत्वपूर्ण था, करीना ऋतिक का हिस्सा नहीं, लेकिन निश्चित रूप से फ्लैशबैक, लंदन आने की उनकी पूरी यात्रा नर्वस होने और जगह से बाहर महसूस करने के बावजूद घर बनाने और अपने जीवन को संवारने का सीन फिल्म में होना चाहिए था. " दूसरे यूजर ने इन सीन्स को हटाए जाने पर करण जौहर से जवाब मांगा है.
बता दें, साल 2001 में आई फिल्म कभी खुशी कभी गम हिट फिल्मों में से एक है. वहीं इसके गाने भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इतना ही नहीं आज भी यह फिल्म टीवी पर फैंस को देखना काफी पसंद है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं