विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2023

'मोदी के स्वागत में अमेरिका में छैया छैया बजने पर कैसा लगा?', फैन के सवाल का शाहरुख ने दिया ऐसा जवाब, हंसी नहीं होगी कंट्रोल

हाल ही में शाहरुख ने 'आस्क एसआरके (AskSRK)' सेशन किया. इस सेशन के दौरान वे फैन्स के सवालों का जवाब देते नजर आए. शाहरुख का एक जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अमेरिका के व्हाइट हाउस का जिक्र किया है.

'मोदी के स्वागत में अमेरिका में छैया छैया बजने पर कैसा लगा?', फैन के सवाल का शाहरुख ने दिया ऐसा जवाब, हंसी नहीं होगी कंट्रोल
शाहरुख ने AskSRK सेशन में फैन के सवाल का दिया मजेदार जवाब
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने इस साल 25 जून को इस इंडस्ट्री में अपने कुल 31 साल पूरे कर लिए है. फिल्मी दुनिया में तीन दशक का समय गुजार चुके शाहरुख ने इसे सेलिब्रेट करने के लिए ट्विटर पर 'आस्क एसआरके (AskSRK)' सेशन किया. इस सेशन के दौरान फैंस के सवालों का शाहरुख अपने अंदाज में कमाल के जवाब देते नजर आए. शाहरुख का एक जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अमेरिका के व्हाइट हाउस का जिक्र किया है.

ट्विटर AskSRK सेशन के दौरान, शाहरुख के एक फैन ने उनसे पूछा कि जब अमेरिका के व्हाइट हाउस में 'छैया छैया' गाने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया तो उन्हें कैसा लगा. फैन ने अपने सवाल में लिखा, 'सर ‘छैया छैया' पर अमेरिका के व्हाइट हाउस में मोदी जी का स्वागत किया गया. आप इस बारे में क्या कहना चाहेंगे?' इसका जवाब शाहरुख ने बड़े ही मजेदार अंदाज में देते हुए ट्विटर पर लिखा, 'काश मैं इस पर डांस करने के लिए वहां मौजूद होता, लेकिन मुझे लगता है कि शायद वे ट्रेन को अंदर नहीं ले जाने देते होंगे.'

शाहरुख खान अपनी हाजिर जवाबी के लिए जाने जाते हैं और एक बार फिर उन्होंने ये साबित कर दिया कि उनका सेंस ऑफ ह्युमर कितना कमाल का है. शाहरुख के इस ट्वीट पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं. एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'क्लेवर एंसर'. वहीं दूसरे ने लिखा, 'हाहा..आपके लिए सबकुछ अलाउड है'. वहीं एक अन्य ने लिखा, 'सर आप तो बाजीगर हैं'. 

ये भी देखें: एयरपोर्ट पर स्पॉट : कियारा-कार्तिक, हुमा कुरैशी और वरुण धवन

 

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Ask Srk Session, Shah Rukh Khan On Playing Chaiyya Chaiyya In White House, Shah Rukh Khan Funny Reply To Fan, Shah Rukh Khan Funny Reply To Fan AskSRK, Shah Rukh Khan On Pm Modi, Shah Rukh Khan On Playing His Song In America, Shah Rukh Khan On Playing His Song In Honor Of Pm Modi, Shah Rukh Khan News, Shah Rukh Khan Movies, Shah Rukh Khan Upcoming Movies, Shah Rukh Khan Facts, Shah Rukh Khan Instagram, Shah Rukh Khan Twitter, AskSRK, Shah Rukh Khan Newt Worth, Shah Rukh Khan Career, Shah Rukh Khan Best Films, King Khan, Chaiyya Chaiyya Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com