विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2022

बर्थडे पर शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बाहर पहुंचा फैन्स का हुजूम, आधी रात को फैन्स से मिलने आए किंग खान...देखें VIDEO

आज किंग खान यानी शाहरुख खान का बर्थडे है. शाहरुख 57 साल के हो गए हैं और उन्हें जन्मदिन की बधाई देने उनके बंगले मन्नत के आगे आधी रात को फैन्स का हुजूम उमड़ पड़ा.

शाहरुख खान का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

शाहरुख खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. शाहरुख भारत के एकलौते ऐसे सितारे हैं, जिन्हें दुनियाभर में लोग जानते हैं. शाहरुख न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि दुनिया के दिलों पर राज करते हैं. आज किंग खान यानी शाहरुख खान का बर्थडे है. शाहरुख 57 साल के हो गए हैं और उन्हें जन्मदिन की बधाई देने उनके बंगले मन्नत के आगे आधी रात को फैन्स का हुजूम उमड़ पड़ा. अपने फेवरेट सितारे की सिर्फ एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में लोग उनके घर के बाहर पहुंचे. ऐसे में शाहरुख भला अपने फैन्स को कैसे नाराज कर सकते थे! वे भी आधी रात को फैन्स से मिलने मन्नत की छत पर आ गए, जिसका एक वीडियो इस समय तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

शाहरुख खान आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है. बॉलीवुड फिल्मों से लोगों के अंदर रोमांस का कीड़ा शाहरुख ने ही भरा है. शाहरुख का क्रेज 57 साल की उम्र में भी कम नहीं हुआ है और शायद यही वजह है कि उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ मन्नत के बाहर जुट गई. हर कोई अपने चहते सितारे की एक झलक पाने को बेताब था. कोई शाहरुख-शाहरुख कहकर चिल्ला रहा था, तो कोई उन्हें लव यू बोल रहा था. कई तो उनके नाम का बैनर लेकर भी खड़े थे. शाहरुख ने भी किसी को निराश नहीं किया. वे बालकनी में आए और हाथ हिलाकर उन्होंने सभी का अभिवादन किया. 

इस दौरान अपने पापा के साथ नन्हे अबराम भी दिखाई दिए. शाहरुख फैन्स को किस देते और हाथ जोड़कर उनका शुक्रिया करते नजर आए. शाहरुख खान का लुक भी देखने लायक था. वे डार्क ब्लू रंग की टीशर्ट के साथ सेम कलर की जींस में काफी हैंडसम दिख रहे थे. वहीं अबराम भी सफेद रंग की टीशर्ट में बहुत क्यूट लग रहे थे. 

ये भी देखें: नोरा फतेही को झलक दिखला जा के सेट पर किया स्‍पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Video, Shah Rukh Khan Viral Video, Shah Rukh Khan Birthday, Shah Rukh Khan Fans, Shah Rukh Khan Fans Outside Mannat, Shah Rukh Khan Age, Abram Khan, Shah Rukh Khan With Fans Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com