विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2019

सुहाना खान की डेब्यू फिल्म हुई रिलीज, इस अंदाज में दिखीं शाहरुख की बिटिया...देखें Video

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) की डेब्यू फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' रिलीज हो गई है. देखें Video...

Also Read in
सुहाना खान की डेब्यू फिल्म हुई रिलीज, इस अंदाज में दिखीं शाहरुख की बिटिया...देखें Video
सुहाना खान (Suhana Khan) की डेब्यू फिल्म हुई रिलीज
  • शाहरुख खान की बेटी सुहाना की डेब्यू फिल्म हुई रिलीज
  • इस अंदाज में नजर आईं सुहाना खान
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) की डेब्यू फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू (The Grey Part Of Blue)' रिलीज हो गई है. सुहाना खान की इस शॉर्ट फिल्म ने आते ही धमाल मचा दिया है. इस शॉर्ट फिल्म में सुहाना खान की एक्टिंग स्किल्स की खूब तारीफ भी हो रही है. सुहाना खान की फिल्म रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गई है, फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा भी जा रहा है. सुहाना खान  (Suhana Khan First Film) की पहली फिल्म का वीडियो भी इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है, इस वीडियो को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. 

सलमान खान ने दे डाली Bigg Boss छोड़ने की धमकी, बोले- दस के बाद बस...

सुहाना खान की पहली फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. बता दें कि सुहाना खान (Suhana Khan) अपनी क्लास द्वारा बनाई गई शॉर्ट फिल्म, 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू (The Grey Part Of Blue)' में लीड किरदार निभा रही हैं. सुहाना खान बचपन  से ही अपने पापा की तरह ही एक्टिंग करियर में नाम कमाना चाहती हैं. इसका खुलासा खुद उनके पिता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने एक इंटरव्यू में किया था. 

Laal Singh Chaddha Poster: आमिर खान ने पोस्ट किया लाल सिंह चड्ढा का नया पोस्टर, बोले- 'सत श्री अकाल जी'

बता दें कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) ने इसी साल अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है. लेकिन वह अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए इन दिनों न्यूयॉर्क में रह रही हैं. दूसरे स्टार किड्स की तरह वह भी बॉलीवुड फिल्मों में अपना कदम रखना चाहती हैं, लेकिन उनके पिता शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगी. इन सबके अलावा सुहाना खान अपनी ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल के वजह से भी खूब चर्चा में रहती हैं.

देखें Video:

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suhana Khan, Suhana Khan Debut Film Release, Suhana Khan Debut Film, Shah Rukh Khan Daughter, Shah Rukh Khan Daughter Suhana Khan, Suhana Khan Full Film, Suhana Khan Full Movie, Suhana Khan Viral Video, Suhana Khan Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com