विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2023

कंझावला केस में मारी गई अंजलि सिंह के परिवार के लिए आगे आए शाहरुख खान, मीर फाउंडेशन से पहुंचाई आर्थिक मदद

फिल्म पठान को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बन हुए अभिनेता शाहरुख खान एक्टिंग के अलावा अपने मीर फाउंडेशन को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. वह इस फाउंडेशन के लिए जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहते हैं.

कंझावला केस में मारी गई अंजलि सिंह के परिवार के लिए आगे आए शाहरुख खान, मीर फाउंडेशन से पहुंचाई आर्थिक मदद
कंझावला केस में मारी गई अंजलि सिंह के परिवार के लिए आगे आए शाहरुख खान
नई दिल्ली:

फिल्म पठान को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बन हुए अभिनेता शाहरुख खान एक्टिंग के अलावा अपने मीर फाउंडेशन को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. वह इस फाउंडेशन के लिए जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहते हैं. अब बॉलीवुड के किंग ने दिल्ली की मृत युवती अंजलि सिंह के परिवार की मदद की है. दिग्गज अभिनेता ने अंजलि सिंह के परिवार को आर्थिक मदद पहुंचाई है. जिसकी काफी चर्चा हो रही है. बता दें कि बीते दिनों राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. 

31 दिसंबर और एक जनवरी की दरम्यानी रात को अंजलि सिंह (20) की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी थी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावला तक लगभग 12 किलोमीटर घसीटती हुई ले गई थी. जिसके बाद युवती की मौत हो गई. इस घटना पर पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा. न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार शाहरुख खान के मीर फाउंडेशन ने आगे आकर अंजलि सिंह के परिवार को एक अज्ञात राशि देकर आर्थिक मदद की है. 

बात करें अंजलि सिंह की तो न्यू ईयर पार्टी करने के बाद अपनी दोस्त निधि के साथ स्कूटी से घर लौट रही अंजलि सिंह को रात करीब 2 बजे कार ने टक्कर मारी थी. इसके बाद उसका पैर कार के नीचे फंस गया था. रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की खुद को बचाने की कोशिश करती रही, चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन कार में बैठे युवक उसे 13 किमी तक घसीटते रहे. आरोपियों को लग गया था कि कार में कुछ अटका हुआ है. उन्होंने बाहर देखा तो लड़की का हाथ दिखाई दिया, लेकिन रास्ते में खड़ी एक पीसीआर वैन को देखने के बाद वो नहीं रुके.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anjali Singh, Anjali Singh Murder, Kanjhawala Case, Delhi Hit And Drag Case, Anjali Singh Hit And Run Case, Anjali Singh Case, Delhi Anjali Singh Case, Pathan, Film Pathan, Shah Rukh Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com