विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2020

शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' को ढका गया प्लास्टिक शीट्स से, जानिए इसके पीछे की वजह

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बंगले 'मन्नत (Mannat)' को प्लास्टिक शीट्स से ढका गया, जानिए क्या है वजह.

शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' को ढका गया प्लास्टिक शीट्स से, जानिए इसके पीछे की वजह
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बंगले को प्लास्टिक शीट्स से ढका गया
  • शाहरुख खान के बंगले को प्लास्टिक से ढका गया
  • जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
  • फोटो हो रही हैं वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) यूं तो अपने स्टारडम को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार एक्टर अपने बंगले 'मन्नत (Mannat)' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. दरअसल, हाल ही में 'मन्नत' की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में 'मन्नत' की बालकनी प्लास्टिक से ढ़की हुईं नजर आ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स और फैन क्लब के मुताबिक शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Photos) ने अपने घर को मॉनसून और बारिश से बचाने के लिए उस पर प्लास्टिक की शील्ड चढ़वाई है. शाहरुख खान हर साल इस सीजन में ऐसा करते हैं. बता दें, 'मन्नत' में एक्टर अपने बीवी गौरी खान और तीनों बच्चों के साथ रहते हैं. 

पिछले महीने एक्टर शाहरुख खान 'मन्नत' की बालकनी में शूटिंग करते हुए नजर आए थे, उनके फोटो और वीडियो खूब वायरल हुए थे. हाल ही में शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था. इस वीडियो में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Video) भीड़ से घिरे नजर आ रहे थे, वहीं जब एक फैन को उनसे मिलने का मौका मिलता है, तो वह खुशी से रोना शुरू कर देता है.  

h0nuk7j8

बता दें, बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने आनंद एल राय की 'जीरो' के बाद कोई भी फिल्म नहीं की है. जिसके कारण लगातार फैन्स शाहरुख खान की फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. वहीं हाल ही में यह खबर आई थी कि एक्टर राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म करते नजर आएंगे. सामाजिक कॉमेडी पर आधारित इस फिल्म की कहानी अप्रवास पर आधारित होगी, जिसमें एक्टर पंजाब से कनाडा जाएंगे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Instagram, Shah Rukh Khan House Mannat, Shah Rukh Khan Bungalow, Shah Rukh Khan Bungalow Covered With Plastic Shield
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com