विज्ञापन
This Article is From May 21, 2020

शबाना आजमी ने संबित पात्रा को जवाब देने के बाद ट्रोल्स पर भी साधा निशाना, बोलीं- चोर की दाढ़ी में तिनका...

शबाना आजमी (Shabana Azmi)  ने एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें एक बच्चा अपने छोटे भाई को गोद में लेकर बैठा नजर आ रहा था. इस फोटो को लेकर एक्ट्रेस ट्रोल हो रही थीं. हालांकि अब उन्होंने खुद ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है.

शबाना आजमी ने संबित पात्रा को जवाब देने के बाद ट्रोल्स पर भी साधा निशाना, बोलीं- चोर की दाढ़ी में तिनका...
शबाना आजमी (Shabana Azmi) ने दिया ट्रोल्स को जवाब
  • शबाना आजमी ने लगाई ट्रोल्स की क्लास
  • एक्ट्रेस ने ट्वीट कर कहा कि चोर की दाढ़ी में तिनका...
  • शबाना आजमी का ट्वीट हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक विचारों के लिए भी खूब जानी जाती हैं. एक्ट्रेस अकसर ट्वीट के जरिए समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार शेयर करती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें एक बच्चा अपने छोटे भाई को गोद में लेकर बैठा नजर आ रहा था. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "दिल तोड़ने वाला."  यह फोटो थोड़ी पुरानी थी, जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. इस बात को लेकर अब एक्ट्रेस ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने ट्रोल्स को करारा जवाब भी दिया है. 

शबाना आजमी (Shabana Azmi) ने फोटो को लेकर ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए लिखा, "चोर की दाढ़ी में तिनका. 20 से भी कम फॉलोअर्स के साथ उन सभी ट्रोल्स ने खुद को बेनकाब कर लिया, जो एक फोटो के नाम पर मुझे बोल रहे थे, जिससे किसी का पत्थर दिल भी पिघल जाना चाहिए था. मेरा कैप्शन केवल हार्ट ब्रेकिंग था. यह है कि या नहीं?" शबाना आजमी के इस ट्वीट को लेकर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं, साथ ही ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है. बता दें कि शबाना आजमी की इस फोटो को लेकर बीजेपी नेता संबित पात्रा ने भी ट्वीट किया था और कहा था कि इस मुश्किल घड़ी में भी प्रोपेगैंडा. 

शबाना आजमी (Shabana Azmi) ने संबित पात्रा (Sambit Patra) के ट्वीट का भी जवाब दिया. एक्ट्रेस ने रिप्लाई करते हुए लिखा, "कैसा प्रोपेगैंडा? मैंने सिर्फ एक शब्द का प्रयोग किया है 'हार्ट ब्रेकिंग." शबाना आजमी और संबित पात्रा की ट्विटर जंग यही नहीं रुकी. शबाना आजमी के ट्वीट के बाद संबित पात्रा ने भी उनका रिप्लाई किया. उन्होंने लिखा, "मैम आप चिंतित न हों . मैं तो बस पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा को हार्टब्रेकिंग कह रहा हूं. देखिए ना, पाकिस्तान के पास खाने को नहीं है ढ़ेला चला है बनाने 'नया पाकिस्तान' का रेला. आपको अपराध-बोध नहीं होना चाहिए."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shabana Azmi, Shabana Azmi Tweet, Shabana Azmi Tweet Over Trolls, Shabana Azmi Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com