विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2018

Secret Superstar China Box Office Collection Day 7: आमिर खान ने बरपाया कहर, 300 करोड़ रु. के करीब पहुंची फिल्म

आमिर खान की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ ने चीन में जबरदस्त कमाई की है, और इसका पहला हफ्ता तूफानी रहा है.

Secret Superstar China Box Office Collection Day 7: आमिर खान ने बरपाया कहर, 300 करोड़ रु. के करीब पहुंची फिल्म
Secret Superstar : चीन में आमिर की फिल्म का जलवा
  • सीक्रेट सुपरस्टार चीन में सुपरहिट
  • आमिर खान चीन में बने बड़े हीरो
  • एक सप्ताह में कमाए 300 करोड़
नई दिल्ली: आमिर खान की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ ने चीन में जबरदस्त कमाई की है, और इसका पहला हफ्ता तूफानी रहा है. पहले हफ्ते की चाइना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट आ गई है. फिल्म ने सात दिन के अंदर 293.18 करोड़ रु. की कमाई कर ली है. इस तरह ये चीन में आमिर खान की अब तक की सबसे फिल्मों में शामिल हो गई है. फिल्म को लेकर पहले दिन से ही जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 8 दिन के अंदर ही 300 करोड़ रु. का आंकड़ा छू लेगी.

आमिर खान को देखकर सलमान खान का भी मन ललचाया, 'बजरंगी भाईजान' चले चीन

फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर जानकारी दी हैः फिल्म ने शुक्रवार को 68.9 लाख डॉलर, शनिवार को 105.4 करोड़ डॉलर, रविवार को 98.9 लाख डॉलर, सोमवार को 50.1 लाख डॉलर, मंगलवार को 48.7 लाख डॉलर, बुधवार को 45.2 लाख डॉलर और गुरुवार को 42.3 लाख डॉलर की कमाई की है. इस तरह फिल्म ने सात दिन में 4.61 करोड़ डॉलर यानी 293.19 करोड़ रु. कमा लिए हैं.आमिर खान ने चीन में मचाया तहलका, ‘दंगल’ के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

'सीक्रेट सुपरस्टार' ने न सिर्फ चीन में 'दंगल' के कमाई के रिकॉर्ड को धराशायी किया है बल्कि यह चीन की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म भी बन गई है.  चीन में दुनिया भर की फिल्मों को लागू करने के कुछ कायदे कानून हैं, जिनके तहत ही फिल्में रिलीज की जाती हैं.

अधिकतर ऐसी फिल्मों को चीन में रिलीज किए जाने का मौका मिलता है जो वहां की संस्कृति से मेल खाती हों. इस मामले में आमिर खान बाजी मार जाते हैं क्योंकि उनकी फिल्में ऐसी बातें लेकर आती हैं जिससे कनेक्शन बनता है. फिर चाहे वह बेटियों को पहलवान या सिंगर

VIDEO: सीक्रेट सुपरस्टार के कलाकारों के साथ ख़ास मुलाकात

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Secret Superstar China Box Office Collection Day 7, Secret Superstar China Box Office Collection, Secret Superstar, Secret Superstar China Box Office, China Box Office Collection, Aamir Khan, 300 Crore
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com