विज्ञापन

इस वेब सीरीज में ना है कोई कॉमेडी ना ही हंसी का सीन, फिर भी IMDB रेटिंग में पंचायत से है आगे, हर एपिसोड में नया सस्पेंस

भारत में अक्सर लोग हल्के-फुल्के और एंटरटेनिंग कंटेंट पसंद करते हैं. लेकिन एक वेब सीरीज ने इस सोच को पूरी तरह से बदल दिया है. ये वेब सीरीज भारत के सबसे चर्चित शेयर बाजार घोटालों में से एक पर बेस्ड है.

इस वेब सीरीज में ना है कोई कॉमेडी ना ही हंसी का सीन, फिर भी IMDB रेटिंग में पंचायत से है आगे, हर एपिसोड में नया सस्पेंस
सस्पेंस की दुनिया की बेस्ट वेब सीरीज! क्या आपने देखी?
NDTV

अगर आपको लगता है कि सिर्फ हल्की फुल्की और एंटरटेनिंग कहानियां दर्शकों का दिल नहीं जीत सकती हैं. तो एक ऐसी वेब सीरीज इस सोच को पूरी तरह बदल देती है. इसमें न रोमांटिक ट्रैक है, न कॉमेडी का तड़का और न ही हंसाने वाले किरदार. इसके बावजूद ये दर्शकों को शुरुआत से आखिर तक स्क्रीन से बांधे रखती है. हर एपिसोड के अंत में ऐसा मोड़ आता है कि अगला एपिसोड तुरंत देखने का मन करता है. यही वजह है कि सालों बाद भी इसकी पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई. आईएमडीबी की रेटिंग भी इस ओर इशारा करती है कि ये ग्रिपिंग और थ्रिलिंग स्टोरी पंचायत जैसे शो पर भारी पड़ रही है.

ये भी पढ़ें; 47 साल पहले अमिताभ बच्चन के इस गाने को इंडिया और लंदन में किया गया था शूट, लेकिन शर्त लगा लो लोकेशन पहचाना होगा मुश्किल

सस्पेंस और दमदार कहानी से जीता दिल

हम बात कर रहे हैं 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' की. हंसल मेहता के निर्देशन में बनी ये वेब सीरीज भारत के सबसे चर्चित शेयर बाजार घोटालों में से एक पर बेस्ड है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता ने अपनी चालाकी और तेज दिमाग के दम पर शेयर बाजार में बड़ी पहचान बनाई. फिर देखते ही देखते उसी कहानी ने ऐसा मोड़ लिया जिसने पूरे देश को हिला दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूत स्क्रीनप्ले और सस्पेंस से भरी कहानी है. हर एपिसोड में नए खुलासे होते हैं. जिससे दर्शकों की दिलचस्पी लगातार बनी रहती है. प्रतीक गांधी ने हर्षद मेहता के किरदार को इतने प्रभावशाली अंदाज में निभाया कि ये रोल उनके करियर का सबसे यादगार रोल बन गया. 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' की आईएमडीबी पर 9.2/10 रेटिंग है.

'पंचायत' भी है फैंस की पसंद, लेकिन रेटिंग में पीछे

दूसरी ओर 'पंचायत' भी भारत की सबसे पसंदीदा वेब सीरीज में शामिल है. ये एक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसमें इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अभिषेक की कहानी दिखाई गई है. बेहतर नौकरी न मिलने पर वो उत्तर प्रदेश के एक दूरदराज गांव की पंचायत में सचिव बनकर काम शुरू करता है. गांव की छोटी-छोटी घटनाएं, रिश्ते, भावनाएं और हल्का-फुल्का हास्य इस सीरीज को बेहद खास बनाते हैं. 'पंचायत' को IMDB पर 9.0/10 की शानदार रेटिंग मिली है., जो किसी भी सीरीज के लिए बड़ी उपलब्धि है. हालांकि रेटिंग के मामले में 'स्कैम 1992' उससे थोड़ा आगे निकल जाती है. और बताती है कि ठोस मुद्दों को दर्शक एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म पर भी नजरअंदाज नहीं करते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Scam 1992, Panchayat, Scam 1992 Story, Scam 1992 Web Series, Panchayat Actor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com