विज्ञापन

सच्ची घटना पर आधारित इस सीरीज ने तोड़ा ‘रामायण’ का रिकॉर्ड, महज 5 एपिसोड में रचा इतिहास, IMDb पर 9.2 की है रेटिंग

इस सीरीज का डायरेक्शन हंसल मेहता ने किया और जय मेहता सह-निर्देशक थे. सीरीज में प्रतीक गांधी ने हर्षद मेहता का रोल किया है, उनके काम की खूब तारीफ हुई. इसके अलावा श्रेया धनवंतरी, हेमंत खेर, अंजलि बारोट, निखिल द्विवेदी और सतीश कौशिक जैसे कलाकार भी सीरीज में नजर आते हैं.

सच्ची घटना पर आधारित इस सीरीज ने तोड़ा ‘रामायण’ का रिकॉर्ड, महज 5 एपिसोड में रचा इतिहास, IMDb पर 9.2 की है रेटिंग
सच्ची घटना पर बेस्ड इस सीरीज ने तोड़ा ‘रामायण’ का भी रिकॉर्ड
नई दिल्ली:

टीवी पर अगर सबसे पॉपुलर शो की बात करें तो आज भी रामायण-महाभारत का नाम आता है. 80-90 के दशक में रामायण सबसे पॉपुलर सीरियल था. ये शो जब टीवी पर प्रसारित होता था तो सड़क सन्नाटा हो जाती थी और हर कोई अपनी टीवी स्क्रीन के सामने बैठ जाता था. लेकिन आज हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, उसने रेटिंग्स के मामले में रामायण को भी पीछे छोड़ दिया है. IMDb पर रामायण की रेटिंग 9.0 है, जब कि इस सीरीज की रेटिंग 9.2 है.

स्कैम 1992

इस सीरीज का नाम है स्कैम 1992. ये सीरीज 9 अक्टूबर 2020 में सोनी लिव पर रिलीज हुई थी. सीरीज देश के सबसे बड़े स्कैम पर बेस्ड थी. सीरीज में एक समय पर स्टॉक मार्केट के बिग बुल के नाम से चर्चित हर्षद मेहता की कहानी दिखाई गई है, जिसने उस दौर का सबसे बड़ा स्कैम किया था. सीरीज में हर्षद मेहता के उत्थान और पतन की कहानी दिखाई गई है, एक ऐसा स्टॉक ब्रोकर जिसने अकेले दम पर शेयर बाजार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया.

यह भी पढ़ें -  'बॉर्डर 2' के बाद अब सनी देओल करेंगे बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 'एंटनी' में ताबड़तोड़ एक्शन करेंगे सनी पाजी

क्या है कहानी?

रिपोर्टर सुचेता दलाल को एक अजनबी, शरद बेलारी से एक ब्रेकिंग न्यूज़ मिलती है. शरद खुद को 'स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया' का कर्मचारी बताता है और दावा करता है कि बैंक के रिकॉर्ड से 500 करोड़ रुपये गायब हैं, और यह धोखाधड़ी जाने-माने स्टॉकब्रोकर हर्षद मेहता ने किया है. हर्षद मेहता, जिसने 'बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज' में एक 'जॉबर' के तौर पर शुरुआत की थी, अपनी तेज बुद्धि के दम पर बहुत कम समय में ही देश के सबसे बड़े स्टॉकब्रोकरों में से एक बन गया. लेकिन बाजार में आई एक बड़ी गिरावट के कारण उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा. इसके बाद, हर्षद अपने भाई अश्विन और दोस्त भूषण के साथ मिलकर फिर से वापसी करने का फैसला करता है, और 'मनी मार्केट' में भी निवेश करना शुरू कर देता है.

यह भी पढ़ें - 11 साल बड़े डायरेक्टर से उड़ी थी 90s की इस टॉप एक्ट्रेस के अफेयर की अफवाह, पत्नी ने सेट पर जड़ दिया था थप्पड़, अब कहलाता है 'किंग ऑफ फ्लॉप'

बाजार के बड़े खिलाड़ियों को हर्षद से खतरा महसूस होने लगता है, क्योंकि उसके कारण उनके कारोबार को नुकसान पहुंच रहा होता है. वे विदेशी बैंकों के साथ हाथ मिला लेते हैं, जिन्होंने पहले हर्षद के साथ कारोबार करने से मना कर दिया था और उसके बड़े-बड़े कारोबारी लेन-देन का पर्दाफाश करने की योजना बनाते हैं. वहीं, 'RBI' के गवर्नर भी यह जानने के लिए उत्सुक होता है कि हर्षद इतने बड़े-बड़े लेन-देन के लिए पैसों का इंतजाम कैसे करता है. कई अलग-अलग सोर्स से यह कहानी सुचेता दलाल तक पहुंचती है, जिसके बाद पूरे स्कैम का पता चलता है.

प्रतीक गांधी की खूब हुई तारीफ

सीरीज का डायरेक्शन हंसल मेहता ने किया और जय मेहता सह-निर्देशक थे. सीरीज में प्रतीक गांधी ने हर्षद मेहता का रोल किया है, उनके काम की खूब तारीफ हुई. इसके अलावा श्रेया धनवंतरी, हेमंत खेर, अंजलि बारोट, निखिल द्विवेदी और सतीश कौशिक जैसे कलाकार भी सीरीज में नजर आते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Scam 1992, Scam 1992 Story, Scam 1992 Actor Hemant Kher, Scam 1992 Director New Show, Scam 1992 Pratik Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com