विज्ञापन

सलमान खान की वजह से जब डेविड धवन ने हिमानी शिवपुरी को था डांटा, एक्ट्रेस ने कर दी उनकी बीवी से शिकायत

हिमानी शिवपुरी बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हैं. जिन्होंने 90 के दशक में एक से एक बड़ी सुपरहिट फिल्में दी हैं. हाल ही में उन्होंने बीवी नंबर वन के दिनों को याद किया और एक अनसुना किस्सा शेयर किया.

सलमान खान की वजह से जब डेविड धवन ने हिमानी शिवपुरी को था डांटा, एक्ट्रेस ने कर दी उनकी बीवी से शिकायत
हिमानी शिवपुरी को डेविड धवन ने डांटा
Social Media
नई दिल्ली:

हिमानी शिवपुरी (Himani Shivpuri) बॉलीवुड और टेलीविजन की एक अनुभवी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपने अलग-अलग किरदार से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई. उनको विशेष मां और मौसी की भूमिकाओं के लिए जाना जाता है. हिमानी का जन्म 24 अक्टूबर 1960 देहरादून में हुआ था. हिमानी ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग सीखी है. अगर उनके परिवार की बात करें तो उनके पिता हरिदत्त भट्ट शिक्षक और कवि थे. हिमानी शिवपुरी ने काफी बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा वह टीवी सीरियल्स में भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ चुकी हैं. जिनमें 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' और 'एक विवाह ऐसा भी' शामिल है. बता दें, हिमानी ने बॉलीवुड के सभी दिग्गज एक्टर्स के साथ काम किया है. 90 का दौर था जब हिमानी को हर एक बड़ी फिल्म में देखा जाता था. हाल ही में हिमानी शिवपुरी ने NDTV से बात की और 90 के दशक में आई फिल्म बीवी नंबर वन की कास्ट सुष्मिता सेन और सलमान खान के बारे में काफी कुछ खुलासा किया.

जब एक्ट्रेस को लगी फटकार

एक्ट्रेस ने बीवी नंबर वन की शूटिंग के दोनों को याद किया. उन्होंने कहा कि उस वक्त सलमान खान अमेरिका में शोज कर रहे थे. हमारी मुंबई में शूटिंग चल रही थी. सलमान के पास डेट्स नहीं थी, इसलिए हमारी सारी कास्ट को वहीं बुला लिया गया. फिल्म की सारी कास्ट और सुष्मिता सेन शूट के लिए चले गए थे. अगर मैं सुष्मिता के बारे में बात करूं तो हमको लेने के लिए एक बड़ी कार भेजी थी, फिर मैं और सुष्मिता डिनर करने के लिए गए थे. अमेरिका में पहली बार हमने रूफ टॉप रिवाल्विंग होटल देखा था. मैंने और सुष्मिता ने साथ में खाना खाया. उसके बाद बेटर आया, उसने कहा कि तुम दोनों बहने हो. मैं सोचने लगी कि कहां मैं और कहां मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, सुष्मिता एक बहुत ही शानदार एक्ट्रेस हैं. 

ये भी पढ़ें- हेमा मालिनी किसी भी फिल्म में कजिन की करवा देती थीं एंट्री, जो आज करती है साल में 1 फिल्म, कहा- धर्मेंद्र जी ने मुझे तैरना सिखाया

सलमान खान के साथ शूट का सुनाया किस्सा

इसके अलावा हिमानी ने कहा कि सलमान वीकेंड में शोज करते थे. बाकी के दिनों में शूटिंग करते थे. सोमवार का दिन था, असिस्टेंट ने मुझसे कहा था कि आपका शूट लंच के बाद है. लोकेशन के पास में ही मॉल था, मुझे शॉपिंग का बहुत शौक है. इसलिए मैं शॉपिंग के लिए चली गई. बाद में मैंने देखा कि सारे असिस्टेंट्स मुझे ढूंढ रहे हैं. उन्होंने मुझसे कहा कि जल्दी चलो सलमान नहीं आए, आपका और सुष्मिता का शूट है. जैसे ही मैं सेट पर पहुंची तो मुझे डायरेक्टर डेविड धवन ने बुरी तरीके से डांटा. उन्होंने मुझसे कहा कि तुम यहां शॉपिंग के लिए आई हो? मुझे काफी बुरा लगा, मैंने किसी तरीके से शूट पूरा किया. मैं बहुत दुखी थी. इसके बाद में डेविड की वाइफ ने मुझसे पूछा कि क्या हुआ? मैंने कहा कि डेविड ने मुझे बहुत डांटा. दूसरे दिन डेविड धवन मेरे पास आए और बोले कि तूने मेरी बीवी से मेरी शिकायत कर दी. हमारी बहुत प्यारी यादें हैं. हमने सलमान, करिश्मा, सुष्मिता, अनिल, सब ने बहुत एंजॉय किया.

'मेरे बेटे का किरदार डाला'

फिल्म में अनिल कपूर के बेटे का जो किरदार था, उनका बेटा हर चीज में सवाल पूछता है. वह उन्होंने मेरे बेटे के रिफरेंस से लिया था. क्योंकि जब मैं शूट के वक्त मेरे बेटे को लेकर गई थी. तो वह हर बात पर सवाल पूछता था. अगर हिमानी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 'हीरो नंबर वन', 'प्रेम ग्रंथ', 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ साथ हैं' जैसे बड़ी फिल्में की हैं.

ये भी पढ़ें: दिलीप कुमार को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहे थे सत्या के भाऊ, ट्रेजेडी किंग ने कहा- ‘इतना थिएटर करने का फायदा क्या है?'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com