विज्ञापन

'बॉर्डर 2' के बाद अब सनी देओल करेंगे बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 'एंटनी' में ताबड़तोड़ एक्शन करेंगे सनी पाजी

बॉर्डर 2 की सफलता के बाद एक्टर सनी देओल अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट, 'एंटनी' में जुट गए हैं. मुंबई शेड्यूल खत्म करने के बाद, एक्टर अब शूटिंग के लिए गोवा रवाना हो गए हैं.

'बॉर्डर 2' के बाद अब सनी देओल करेंगे बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 'एंटनी' में ताबड़तोड़ एक्शन करेंगे सनी पाजी
सनी देओल करेंगे बॉक्स ऑफिस पर धमाका
नई दिल्ली:

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस बीच भाई जान से लेकर सनी देओल तक अपनी फिल्म की रिलीज के लिए तैयार हैं.  हाल ही में सनी देओल की बॉर्डर 2 ने सिनेमा घरों में जबरदस्त प्रदर्शन किया. इसके बाद सनी देओल अपनी अगली फिल्म  'एंटनी' की रिलीज के लिए तैयार हैं.  हाल ही में सनी देओल एक्शन सींस की शूटिंग के लिए गोवा में थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉर्डर 2 की सफलता के बाद एक्टर सनी देओल अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट, 'एंटनी' में जुट गए हैं. मुंबई शेड्यूल खत्म करने के बाद, एक्टर अब शूटिंग के लिए गोवा रवाना हो गए हैं. कहा जा रहा है कि यहां बड़े पैनाने पर एक्शन सींस की शूटिंग की जाएगी. Goa शेड्यूल लगभग एक महीने तक चलने की उम्मीद हैय यह फिल्म की कहानी का एक अहम हिस्सा है. बालाजी गणेश द्वारा निर्देशित इस प्रोजेक्ट  में समुद्री तट के बैकग्राउंड में कई हाई-इंटेंसिटी वाले सीन शूट किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें -  अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक के साथ 300 से ज्यादा फिल्में, 5 शादियां, फिर भी कई दिन तक फ्लैट में मृत पड़ा रहा ये एक्टर- पता है नाम

सूत्रों के मुताबिक, फिल्म में सनी देओल एक पुलिस की भूमिका में हैं जो गोवा में चल रहे एक क्राइम सिंडिकेट को खत्म करने की कोशिश करता है.  कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, "यहीं से कहानी आगे बढ़ती है." "एक बड़े फाइट सीक्वेंस में समुद्री तट की सड़कों पर तेज रफ्तार से पीछा करने के बाद समुद्र के किनारे जोरदार मुकाबला होता है."

टीम रात में भी शूटिंग करने की योजना बना रही है, जिसमें धमाके और जोरदार स्टंट शामिल होंगे. इसे और भी रोमांचक बात यह बनाती है कि सनी देओल इन एक्शन सीक्वेंस का एक बड़ा हिस्सा खुद ही करेंगे. सूत्र ने कहा, "यूनिट रात में भी शूटिंग करने की योजना बना रही है, जिसमें धमाके और जोरदार स्टंट शामिल होंगे. सनी एक्शन का एक बड़ा हिस्सा खुद ही करेंगे."

'एंटनी' के साथ सनी देओल पहली बार प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी और फिल्ममेकर ए. आर. मुरुगादॉस के साथ काम कर रहे हैं. डायरेक्टर बालाजी इससे पहले मुरुगादॉस की कई फिल्मों में असिस्टेंट के तौर पर काम कर चुके हैं. इस प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू में मुंबई में हुई थी, और इसे 2027 की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है.

ये भी पढ़ें -  गोविंदा के 'लाल दुपट्टे वाली' एक्ट्रेस है टीवी की 'बा' की बेटी, साबित हुई वन फिल्म वंडर, लेटेस्ट फोटो देख कहेंगे- 56 में 30 जैसी

वर्कफ्रंट
सनी देओल के पास आगे फिल्मों की एक लंबी लाइन है. 'गबरू' 8 मई 2026 को रिलीज होगी, उसके बाद जून में 'इक्का' और जून-जुलाई के आसपास 'सूर्या' आने की उम्मीद है. वह 13 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली 'लाहौर 1947' में भी नजर आएंगे. वहीं  इस साल दिवाली पर रामायण भी रिलीज होगी, जिसमें वह अहम रोल में हैं. 

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com