विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2023

'सत्यप्रेम की कथा' का 'आज के बाद' गाना रिलीज, Video में कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी की कैमेस्ट्री देख दे बैठेंगे दिल

सत्याप्रेम की कथा का नया गाना आज के बाद रिलीज हो गया है, जिसमें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की कैमेस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है. वहीं कुछ फैंस को शेरशाह कपल यानी कियारा आडवाणी और उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की याद आ गई है.

'सत्यप्रेम की कथा' का 'आज के बाद' गाना रिलीज, Video में कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी की कैमेस्ट्री देख दे बैठेंगे दिल
'सत्यप्रेम की कथा' का 'आज के बाद' गाना रिलीज
नई दिल्ली:

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के शानदार ट्रेलर और चार्टबस्टर गाना 'नसीब से' के बाद मेकर्स ने फिल्म का टाइटल सॉन्ग जारी किया है. जिसका नाम 'आज के बाद' है. ये गाना प्योर लव स्टोरी की धुन पेश करता है. फिल्म के टीजर में गाने की एक झलक देखने के बाद से ही इस गाने का दर्शकों को इंतजार रहा है.

गाने की स्पेशल बात यह है कि इसे आइकोनिक बड़ौदा पैलेस में खूबसूरती से शूट किया गया है. गाने के विजुअल्स लार्जर देन लाइफ विजुअल्स की तरह दिख रहें है. वैसे साजिद नाडियाडवाला हमेशा बड़े पैमाने पर शूटिंग करने के लिए जाने जाते हैं और सत्यप्रेम की कथा में भी प्रोडक्शन वैल्यू  का ये नजारा देखा जा सकता है. इस गाने को मनन भारद्वाज और तुलसी कुमार द्वारा खूबसूरती से गाया गया हैं और इसका म्यूजिक और लीरिक्स मनन भारद्वाज ने दिए हैं.

अपनी दिल को छू लेने वाली रोमांटिक धुन के साथ, यह गाना यकीनन केसरिया और कबीरा जैसे आइकोनिक रोमांटिक गानों जितना ही खूबसूरत है. इसके अलावा, गाने में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जबरदस्त केमिस्ट्री फैंस को शाहरुख-काजोल और रणबीर-दीपिका जैसी बॉलीवुड की पॉपुलर कपल्स की याद दिला देगा. 

बता दें, 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हालांकि देखना होगा कि फिल्म दर्शकों का कितना दिल जीत पाती है. क्योंकि इससे पहले कार्तिक आर्यन की शहजादा बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई है. जबकि ओटीटी पर फिल्म की काफी चर्चा रही है. 

जानें कैसी है शाहिद कपूर की फिल्म 'ब्लडी डैडी'

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Satyaprem Ki Katha, Satyaprem Ki Katha Songs, Satyaprem Ki Katha  release, Satyaprem Ki Katha  cast, Satyaprem Ki Katha  love Song, Kartik Aaryan, Kartik Aryan Film, Bollywood News, Bollywood News In Hindi,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com