विज्ञापन

Mayookha Social Media Review: रिलीज होते ही छाई सस्पेंस थ्रिलर, जानिए कैसी है पायल चेंगप्पा की फिल्म मायूख

Mayookha Social Media Review: 9 अक्टूबर को रिलीज हुई तेलुगु सस्पेंस थ्रिलर मायूख सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है. पायल चेंगप्पा स्टारर इस फिल्म की कहानी हत्या और सस्पेंस से भरपूर है. दर्शकों ने खास तौर पर इसके 45 मिनट लंबे क्लाइमैक्स, शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक और दमदार परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है.

Mayookha Social Media Review: रिलीज होते ही छाई सस्पेंस थ्रिलर, जानिए कैसी है पायल चेंगप्पा की फिल्म मायूख
Mayookha Review: 45 मिनट का क्लाइमैक्स बना फिल्म की जान, सोशल मीडिया पर छाया सस्पेंस थ्रिलर
YouTube
नई दिल्ली:

Mayookha Social Media Review: अगर आपको सस्पेंस थ्रिलर फिल्में देखना पसंद हैं तो 9 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म मायूख (Mayookha)आपके लिए एक मस्ट वॉच हो सकती है. एक ऐसी कहानी जिसमें हर चेहरे पर शक हो और हर मोड़ पर नए राज सामने आएं, कि आखिर सच क्या होगा? मायूख तेलगु फिल्म है. जिसका ट्रेलर आने के बाद से ये खबरों में बनी रही. अब जब फिल्म रिलीज हो गई है तो इसको लेकर के सोशल मीडिया पर लोगों की रिव्यू आए हैं. तो आइए जानते हैं कि आखिर मायूख में ऐसा क्या है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है. 

क्या है 'मायूख' की कहानी?

फिल्म की कहानी मायूख नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, पायल चेंगप्पा ने इस किरदार को निभाया है. इसमें एक लड़की दिव्या की हत्या के बाद मायूख को ऐसा लगता है कि उसके अपार्टेमेंट में कोई और भी है. इसके लिए वो पुलिस के पास मदद के लिए जाती है, लेकिन कुछ भी नहीं मिलता है. तभी कहानी में एक नया मोड़ आता है जो दर्शकों के मन में सस्पेंस के साथ कई सवाल खड़े कर देता है. मायूख के घर में एक आदमी की लाश मिलती है और मामला पूरी तरह से उलझ जाता है. इन हत्याओं के पीछे कौन है, यही फिल्म का बड़ा सस्पेंस है.

यह भी पढ़ें | वो घर जिस पर होती है पत्थरों की बारिश, लड़की के पास ढेर सारी ताकतें- जानें कैसी है वेब सीरीज, पढ़ें रिव्यू 

सोशल मीडिया पर कैसा है फिल्म का रिव्यू?

एक यूजर ने फिल्म के बारे में लिखा-

प्रोडक्शन वैल्यू और टेक्निकल प्रेजेंटेशन का काम बेहतरीन है. सिबी मैथ्यू एलेक्स का बैकग्राउंड स्कोर शानदार है. क्लाइमैक्स में सस्पेंस और टेंशन के साथ इसे बहुत अच्छे से खत्म किया गया है... देखने लायक है.

Latest and Breaking News on NDTV


एक यूजर ने फिल्म को रहस्यमयी और रोमांचक बताया जो आपको आखिर तक सीट से बांधे रखेगी.
पायल का रोल ज़बरदस्त है .
बैकग्राउंड म्यूज़िक अच्छा है.
45 मिनट का क्लाइमैक्स फिल्म को इंट्रेस्टिंग बनाता है.
फ़िल्म के पहले हिस्से में थोड़ी सुस्ती थी, लेकिन इंटरवल से लेकर क्लाइमैक्स तक का सफ़र ज़बरदस्त रहा.

कुल मिलाकर, इस वीकेंड देखने के लिए यह एक अच्छी फ़िल्म है. थ्रिलर फ़िल्म पसंद करने वालों के लिए यह एक दावत की तरह है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: X

 फ़िल्म के आखिरी 45 मिनट एक ज़बरदस्त थ्रिलर देखने को मिला है. फ़्लैशबैक के हिस्से और चाइल्ड आर्टिस्ट षणमुखा चरण की परफ़ॉर्मेंस बहुत ज़बरदस्त और दमदार रही.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: X

सोशल मीडिया पर फिल्म को अच्छा रिस्पांस देखने को मिल रहा है. 

सभी किरदारों ने किया बेहतरीन अभिनय

फिल्म मायूख का डायरेक्शन श्री तेज एसके ने किया है. वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर शशिधर नल्ला हैं. पायल चेंगप्पा के अलावा फिल्म में अमन मसूद, देव डी, मुरलीधर गौड़, लावण्या रानी और जानू वर्मा भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं. पायल चेंगप्पा की एक्टिंग, बैकग्राउंड म्यूजिक और सिनेमैटोग्राफी को भी लोगों ने पसंद किया है. हालांकि पहले पार्ट को थोड़ा स्लो बताया लेकिन इंटरवेल के बाद फिल्म ने अपने सस्पेंस से लोगों को बांधे रखा.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Movie Review, Hindi News, Ndtv Hindi, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com