साउथ के इस सुपरस्टार को एक सुपरहिट फिल्म की दरकार थी. पिछले पांच साल से उसने बॉक्स ऑफिस पर कोई चमत्कार नहीं किया. लेकिन 25 दिसंबर, 2025 ने उसकी तकदीर ही बदल डाली. इस दिन उसकी एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई जिसमें कॉमेडी, रोमांस और इमोशंस का दर्शकों को ऐसा कॉकटेल देखने को मिली कि सिनेमाघरों पर दर्शकों की कतार लग गई. यही नहीं, फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है लेकिन थिएटर्स में इसे देखने को सिलसिला थमने का नाम नहीं लेै रहा है. हम बात कर रहे हैं मलयालम सिनेमा की फैंटेसी कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘सर्वम माया (Sarvam Maya)' की. इस फिल्म को बड़े पर्दे पर दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया. और, अब फिल्म ओटीटी पर आ गई है. ओटीटी पर भी इस फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है.
सर्वम माया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | Sarvam Maya Box Office Collection
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट एबी जॉर्ज के मुताबिक ‘सर्वम माया' ने 36 दिन में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रु. का आंकड़ा पार कर लिया है. आईएमडीबी पर भी फिल्म का कलेक्शन 150 करोड़ रुपये ही दिया गया है. इसके साथ ही ये फिल्म अब दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप मोलीवुड फिल्मों की लिस्ट में आठवें नंबर पर पहुंच गई है. केरल बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने इतिहास रच दिया है. ये निविन पॉली के करियर की सबसे ज्यादा फुटफॉल्स वाली फिल्म बन गई है. करीब 49 लाख दर्शकों ने केरल में सिनेमाघरों में फिल्म देखी. जो ‘प्रेमम' के 48 लाख फुटफॉल्स के पुराने रिकॉर्ड से भी ज्यादा है. इतना ही नहीं केरल में ये अब तक की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. एक महीने से ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में दर्शकों की लगातार मौजूदगी इसकी बड़ी वजह रही है.
#SarvamMaya Official 150 Cr WW Gross Poster ????????
— AB George (@AbGeorge_) February 2, 2026
Streaming now on @JioHotstar #NivinPauly pic.twitter.com/sopHr6XZy3
सर्वम माया की कहानी | Sarvam Maya Story
‘सर्वम माया' की कहानी प्रभेंदु नम्बूदिरी के इर्द गिर्द घूमती है. जो एक ट्रेडिशनल ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखने वाला म्यूजिक डायरेक्टर है. विदेश जाने का सपना टूटने के बाद वो अपने गांव लौटता है और धार्मिक कामों में अपने कजिन की मदद करने लगता है. इसी दौरान उसकी मुलाकात डेलुलु नाम की एक मिस्टीरियस आत्मा से होती है. जिसे अपने पास्ट से जुड़ा कुछ याद नहीं है. दोनों के बीच धीरे धीरे एक इमोशनल रिश्ता बनता है और कहानी फैंटेसी, इमोशन और हल्की फुल्की कॉमेडी के साथ आगे बढ़ती है. ये फिल्म अब आप जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं. जहां इस फिल्म को ढेरों हिट्स मिल रही हैं.
सर्वम माया ओटीटी | Sarvam Maya OTT
निविन पॉली की फिल्म सर्वम माया ओटीटी पर रिलीज हो गई है. फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है. इसे हिंदी में भी रिलीज किया गया है. सर्वम माया का निर्देशन अखिल सत्यन ने किया है. फिल्म में निविन पॉली के अलावा रिया शिबू, अजु वर्गीज, जनार्दन और प्रीति मुकुंदन भी मुख्य किरदारों में हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं