विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2021

कैंपिंग पर निकलीं सारा अली खान, कभी बॉनफायर तो कभी पानी से खेलते आईं नजर...देखें Photos और Video   

सैफ अली खान की लाडली बेटी सारा अली खान सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं. सारा अक्सर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करते हुए देखी जाती हैं.

कैंपिंग पर निकलीं सारा अली खान, कभी बॉनफायर तो कभी पानी से खेलते आईं नजर...देखें Photos और Video   
सारा अली खान
नई दिल्ली:

सैफ अली खान की लाडली बेटी सारा अली खान सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं. सारा अक्सर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करते हुए देखी जाती हैं. फिल्मों में व्यस्त होने के बावजूद सारा खुद के लिए टाइम निकाल ही लेती हैं. वे आए दिन अपने वेकेशन की तस्वीरों को फैन्स के लिए साझा करती हैं. सारा अली खान की वेकेशन से कुछ लेटेस्ट वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जो लोगों को खूब पसंद आ रही हैं. इन तस्वीरों पर एक्ट्रेस के चाहने वाले जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.

सारा अली खान ने शेयर की कैंपिंग की फोटोज

सारा अली खान ने कैंपिंग की एक के बाद एक कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वे कभी पहाड़ पर चढ़ते तो कभी बॉनफायर एंजॉय करते हुए दिखाई दे रही हैं. सारा ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वे पानी से खेलते हुए नजर आ रही हैं. हमेशा की तरह फैन्स इस बार भी एक्ट्रेस की तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और यही वजह है कि पोस्ट को कुछ ही देर में 7 लाख से भी अधिक लाइक्स आ गए हैं. तस्वीरों को शेयर करते हुए सारा ने अंग्रेजी की चंद लाइनें लिखी हैं.

बात करें सारा अली खान के वर्क फ्रंट की तो वे जल्द ही अक्षय कुमार और धनुष के साथ ‘अतरंगी रे' में नजर आने वाली हैं. सारा अली खान ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'केदारनाथ' से साल 2018 में की थी. इसके बाद वे 'सिंबा' और 'लव आज कल 2' में दिखाई दीं, जिसमें उनके काम को लोगों ने सराहा था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Photos, Sara Ali Khan Latest Photos, Sara Ali Khan Video, Sara Ali Khan Viral Video, Sara Ali Khan New Video, Sara Ali Khan Vacation Photos, Atrangi Re, Sara Ali Khan Camping Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com