विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2021

Sara Ali Khan ने दिखाई फिल्मफेयर परफॉर्मेंस की झलक, 'जलेबी बेबी' सॉन्ग पर यूं मचाया धमाल- देखें Video

सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने कुछ देर पहली इस वीडियो को शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है.

Sara Ali Khan ने दिखाई फिल्मफेयर परफॉर्मेंस की झलक, 'जलेबी बेबी' सॉन्ग पर यूं मचाया धमाल- देखें Video
सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने मचाया धमाल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अंदाज के लिए भी खूब जानी जाती हैं. एक्ट्रेस न केवल एक्टिंग में बल्कि डांस में भी लाजवाब हैं. इस बात का सबूत उनके वीडियो को देखकर मिलता है. सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्मफेयर परफॉर्मेंस की झलक दिखाई है. सारा अली खान (Sara Ali Khan Dance) के परफॉर्मेंस का यह छोटा सा वीडियो क्लिप खूब वायरल हो रहा है.

सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो के बैकग्राउंडर में 'जलेबी बेबी' (Jalebi Baby) सॉन्ग बज रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि परफॉर्मंस के दौरान सारा अली खान कैसे अलग-अलग लुक में दिखाई दे रही हैं. उनके इस वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. बता दें कि फिल्मफेयर  अवॉर्ड शो को आगामी 11 अप्रैल को टेलीकास्ट किया जाएगा. इस दौरान बी-टाउन के कई सितारे अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतेंगे.

सारा अली खान (Sara Ali Khan) के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'कुली नंबर वन' रिलीज हुई है. इस फिल्म में सारा अली खान वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आई हैं. फिल्म में सारा अली खान और वरुण धवन की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया है. इससे इतर सारा अली खान जल्द ही फिल्म 'अतरंगी रे' में भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में एक्ट्रेस अक्षय कुमार और धनुष के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में कदम रखा था.

लेखक के बारे में
img
नंदन सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Video, Sara Ali Khan Song, Sara Ali Khan Dance On Jalebi Baby Song, Sara Ali Khan Dance At Filmfare, Filmfare Awards
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com