विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2020

सारा अली खान गाड़ी में बैठ रही थीं, तभी शख्स ने किया कमेंट, फिर एक्ट्रेस ने यूं दिया जवाब- देखें Video

सारा अली खान (Sara Ali Khan) का एक क्यूट वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा हैे, इस वीडियो में एक्ट्रेस गुब्बारे से खेलती और फोटोग्राफर के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं.

सारा अली खान गाड़ी में बैठ रही थीं, तभी शख्स ने किया कमेंट, फिर एक्ट्रेस ने यूं दिया जवाब- देखें Video
सारा अली खान (Sara Ali Khan) का क्यूट वीडियो हुआ वायरल
  • सारा अली खान का वीडियो हुआ वायरल
  • फोटोग्राफर के साथ मस्ती करती नजर आईं सारा अली खान
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों अपने फोटो और वीडियो को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस सारा अली खान मालदीव (Sara Ali Khan Vacation Pics) से अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान के साथ छुट्टियां मनाकर वापस लौटी हैं. हालांकि, मालदीव से वापस आने के बाद अब एक्ट्रेस अपने एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. इस वीडियो में सारा अली खान (Sara Ali Khan Video) गुब्बारों से खेलती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस का ये क्यूट वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. 

बिपाशा बसु के बर्थडे पर पति करण सिंह ग्रोवर ने लिखा पोस्ट, लिखा-'पैदा होने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया...'


सारा अली खान (Sara Ali Khan) इस वीडियो में यूं तो गुब्बारों के साथ खेल रही हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें एक फोटोग्राफर आवाज देकर बुलाता है, तो एक्ट्रेस बड़े ही क्यूट अंदाज में फोटोग्राफर का जवाब देती हैं. सारा अली खान ने इस वीडियो में व्हाइट कलर की सलवार कमीज पहनी हुई है. एक्ट्रेस इस वीडियो में काफी क्यूट लग रही हैं. सारा (Sara Ali Khan Video) के इस क्यूट वीडियो पर उनके फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

अक्षय कुमार के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, एक्टर पर लगा मराठी संस्कृति का मजाक उड़ाने का आरोप


वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान (Sara Ali Khan) जल्द ही 'आज कल' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के जबरदस्त एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) नजर आने वाले हैं. इसके अलावा सारा अली खान 'कुली नंबर 1' की रीमेक में भी मुख्य भूमिका निभाती दिखाई देंगी. इस फिल्म में सारा अली खान के साथ वरुण धवन मुख्य किरदार में नजर आएंगे. बता दें कि उनकी फिल्म 'केदारनाथ' के लिए सारा अली खान को बेस्ट डेब्यू एक्टर फिमेल का अवॉर्ड भी मिला है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Video, Sara Ali Khan Video Viral, Sara Ali Khan Cute Video, Sara Ali Khan Comes From Maldives, Sara Ali Khan Vacation Pics, Sara Ali Khan Maldives Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com