विज्ञापन
This Article is From May 29, 2020

सारा अली खान ने इब्राहिम के साथ खेला 'नॉक नॉक' गेम, इंटरनेट पर भाई-बहन के मस्ती भरे Video ने मचाया तहलका

एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) और इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) का मस्ती करते हुए एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों 'नॉक नॉक' गेम खेलते नजर आ रहे हैं.

सारा अली खान ने इब्राहिम के साथ खेला 'नॉक नॉक' गेम, इंटरनेट पर भाई-बहन के मस्ती भरे Video ने मचाया तहलका
सारा अली खान (Sara Ali Khan) और इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) का वीडियो हुआ वायरल
  • सारा अली खान और इब्राहिम अली खान का वीडियो हुआ वायरल
  • सारा भाई संग 'नॉक नॉक' गेम खेलती आईं नजर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

कोरोनावायरस (Coronavirus) के कहर को लेकर पूरे देश में इन दिनों लॉकडाउन लगा हुआ है, साथ ही सभी बॉलीवुड कलाकार भी सेल्फ आइसोलेशन में रह रहे हैं. लेकिन वहीं, बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही है. क्वारंटीन में रहते हुए भी एक्ट्रेस लगातार अपनी फोटो और वीडियो को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं. हाल ही में सारा का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भाई इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं. बता दें, सारा अली खान (Sara Ali Khan Video) का यह वीडियो पुराना है, लेकिन लॉकडाउन में उनका वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

सारा अली खान (Sara Ali Khan) के इस वीडियो में उनकी और उनके भाई इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) की बॉन्डिंग काफी जबरदस्त लग रही है. इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने भाई के साथ गेम खेलती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में सारा अपने भाई से कह रही हैं, "ओके इब्राहिम, फिर से फनी होते हैं." इस पर इब्राहिम कहती हैं, "नॉक नॉक", सारा पूछती हैं, 'कौन है?' इस पर इब्राहिम कहते हैं, 'ऐना.' वहीं, सारा अली खान कहती हैं, 'एनॉदर मॉसकिटो.' सारा और इब्राहिम के इस मस्ती भरे वीडियो को कोईमोई के इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया गया है.


सारा अली खान (Sara Ali Khan) और इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, सारा अली खान अकसर अपने भाई इब्राहिम संग यह 'नॉक नॉक' गेम खेलती हैं, जिसका वीडियो खूब सुर्खियां बटोरता है. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें, तो आखिरी बार सारा अली खान कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ फिल्म 'लव आजकल' में नजर आईं थीं, हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Ibrahim Ali Khan, Sara Ali Khan Video, Ibrahim Ali Khan Video, Sara Ali Khan And Ibrahim Ali Khan, Sara Ali Khan Funny Video, Sara Ali Khan Fun With Ibrahim Ali Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com