विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2019

'83' की शूटिंग पूरी होने पर रोने लगा यह बॉलीवुड एक्टर, बताई ये वजह

'83' की शूटिंग खत्म होने पर फिल्म के एक्टर साकिब सलीम (Saqib Saleem) काफी भावुक हो गए.

'83' की शूटिंग पूरी होने पर रोने लगा यह बॉलीवुड एक्टर, बताई ये वजह
'83' की शूटिंग खत्म होने पर भावुक हुए साकिब सलीम (Saqib Saleem)
  • '83' की शूटिंग खत्म होने पर रोने लगे साकिब सलीम
  • फिल्म की रैपअप पार्टी में बयां की भावनाएं
  • अगले साल 2020 में रिलीज होगी '83'
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म '83' की शूटिंग पूरी हो चुकी है. हाल ही में फिल्म के कलाकारों ने इसकी रैपअप पार्टी भी की थी, जिसमें '83' के सभी किरदारों ने जमकर डांस और मस्ती की थी. लेकिन '83' की शूटिंग खत्म होने पर फिल्म के एक्टर साकिब सलीम (Saqib Saleem) काफी भावुक हो गए. उन्होंने इस बात की वजह बताते हुए कहा कि फिल्म '83' की पूरी टीम ने साथ में कहानी के उतार-चढ़ाव का अनुभव किया है. साथ ही साकिब सलीम (Saqib Saleem) ने यह भी कहा कि इस कहानी से अपने जुड़ाव को बयां करना काफी मुश्किल है. 

पिता सैफ अली खान के अंदाज से इतनी खुश हुईं सारा अली खान, Video पोस्ट कर कही यह बात

साकिब सलीम (Saqib Saleem) ने '83' के रैपअप पर अपने मायूस होने की वजह बताते हुए कहा, "किसी भी फिल्म की अंतिम दिन की शूटिंग काफी भावनात्मक होती है लेकिन '83' की बात करूं तो भावुक कहना इसको बयां करने के लिए छोटा सा शब्द होगा कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं. हमने एक टीम के रूप में काफी समय साथ गुजारा है और उस भावना को महसूस किया जो कि किसी खेल की टीम करती है. हमने कहानी के उतार-चढ़ाव और हमारे साथ के सफर का अनुभव भी किया और ऐसे में कहानी के साथ हमारे जुड़ाव को बयां करना मुश्किल है. 

प्रियंका चोपड़ा ने पति को लेकर किया खुलासा, पत्नी की याद आने पर निक जोनास करते हैं यह काम

बता दें कि साकिब सलीम फिल्म (Saqib Saleem) में मोहिंदर अमरनाथ के किरदार में नजर आएंगे. वैसे तो 83 की शूटिंग इंग्लैंड के कई स्थानों पर की गई है. लेकिन इसका अंतिम शेड्यूल मुंबई में फिल्माया गया और सोमवार को इसकी शूटिंग पूरी हो गई. '83' भारत के 1983 में पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने की कहानी है. फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) कपिल देव की पत्नी रोमी की भूमिका निभाएंगी. इनके अलावा फिल्म में एमी विर्क, हार्डी संधू, बोमन ईरानी और साहिल खट्टर भी अहम भूमिका निभाएंगे. 
 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saqib Saleem, 83, Saqib Saleem Get Emotional On 83 Wrap Up, Saqib Saleem Emotional After 83 Wrap Up, 83 Cast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com