विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2019

संजय दत्त ने बताई आपबीती, मैं मरने की हालत में था, मेरे मुंह और नाक से खून निकल रहा था...देखें Video

संजय दत्त (Sanjay Dutt) की जिंदगी को हम उनकी बायोपिक 'संजू' में देख चुके हैं, जिसमें उनका संघर्ष दिखाया गया है. संजय दत्त की इस फिल्म में उनकी ड्रग से लड़ाई से लेकर जेल तक की जिंदगी को दिखाया है. संजय दत्त ने इस वीडियो में अपनी पूरी दास्तान सुनाई है.

संजय दत्त ने बताई आपबीती, मैं मरने की हालत में था, मेरे मुंह और नाक से  खून निकल रहा था...देखें Video
Viral Video: संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने सुनाई अपनी आपबीती
  • संजय दत्त ने सुनाई आपबीती
  • ड्रग्स से जंग के बारे बताई चौंकाने वाली बात
  • कपिल शर्मा भी जुड़े हैं इस अभियान से
नई दिल्ली:

संजय दत्त (Sanjay Dutt) की जिंदगी को हम उनकी बायोपिक 'संजू (Sanju)' में देख चुके हैं, जिसमें उनके जीवन के कई संघर्षों को दिखाया गया है. संजय दत्त की इस फिल्म में उनकी ड्रग से लड़ाई से लेकर जेल तक की जिंदगी को दिखाया है. संजय दत्त (Sanjay Dutt) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें संजू बाबा ड्रग्स से अपनी लड़ाई की पूरी दास्तान सुना रहे हैं. इस वीडियो में संजय दत्त (Sanjay Dutt) बता रहे हैं कि किस तरह ड्रग्स की गिरफ्त में आने के बाद वे एकदम मरने वाली अवस्था में पहुंच गए थे, लेकिन वे खुशकिस्मत थे कि उनके पिता सुनील दत्त उनके साथ थे, और उन्होंने इलाज के लिए संजय दत्त को अमेरिका भेजकर, नशे की लत से दूर किया.

Gully Boy Box Office Collection day 5: रणवीर सिंह की 'गली बॉय' की धुआंधार कमाई जारी, 80 करोड़ के पार

Taimur Ali Khan अब गिटार बजाने में भी हो गए मास्टर, वायरल Video में दिखा नया अंदाज

संजय दत्त (Sanjay Dutt) का ये वीडियो ड्रग्स के खिलाफ जंग के अभियान का है जिसे चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से शुरू किया है. इस अभियान का ड्रग्स को लेकर लक्ष्य हैः न करूंगा, न करने दूंगा. इस अभियान से कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) भी जुड़े हुए हैं.

करीना कपूर ने प्रियंका चोपड़ा को दी नसीहत, अपनी जड़ों को मत भूलो...देखें Video

संजय दत्त (Sanjay Dutt) इस वीडियो में बताते हैंः "सुबह का वक्त था, और मुझे भूख लगी थी. उस समय मेरी मां गुजर चुकी थी. मैंने नौकर से पूछा, मुझे भूख लगी है खाना दे दीजिए. उसने बताया दो दिन हो गए बाबा आपने कुछ नहीं खाया, सोते रहे. मैं बाथरूम गया, मैंने अपने आपको देखा तो मरने की हालत में था. मेरे मुंह से खून निकल रहा था, मेरे नाक से खून निकल रहा था. वो देखकर मैं डर गया. मैं दत्त साहब के पास गया. सुबह सात बजे. मैंने उनसे कहा कि मुझे मदद की जरूरत है. मैं ड्रग्स पर हूं. मैं एक लकी इंसान था कि दत्त साहब मेरे फादर मुझे यहां से अमेरिका ले गए. वहीं ड्रग क्योर सेंटर में मैं दो साल रहा." 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Dutt Video, Sanjay Dutt Story, Kapil Sharma, Sanjay Dutt Fight Against Drugs, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com