विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2021

सलमान खान की अंतिम की स्क्रीनिंग पर इस अंदाज में पहुंचीं संगीता बिजलानी, वीडियो देख कहेंगे OMG!

अंतिम (Antim) की स्पेशल स्क्रीनिंग का भी आयोजन किया गया था, जिसमें फिल्मी दुनिया के कई सितारे और सलमान खान के खास दोस्त भी नजर आए. इसमें ही एक चेहरा संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) का भी था.

सलमान खान की अंतिम की स्क्रीनिंग पर इस अंदाज में पहुंचीं संगीता बिजलानी, वीडियो देख कहेंगे OMG!
संगीता बिजलानी का ग्लैमरस वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

सलमान खान की अंतिम: द फाइन ट्रुथ आज रिलीज हो गई है. सलमान खान के साथ आयुष शर्मा इस फिल्म में नजर आ रहे हैं और इसे महेश मांजरेकर ने डायरेक्ट किया है. अंतिम की स्पेशल स्क्रीनिंग का भी आयोजन किया गया था, जिसमें फिल्मी दुनिया के कई सितारे और सलमान खान के खास दोस्त भी नजर आए. इसमें ही एक चेहरा संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) का भी था. 61 वर्षीय संगीता बिजलानी सलमान खान की दोस्त हैं और अकसर उनके फंक्शंस में वह नजर भी आती हैं. अंतिम (Antim) की स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके पर संगीता बिजलानी की फिटनेस और उनके ग्लैमरस अवतार ने सबका ध्यान खींच लिया. संगीता बिजलानी के स्टाइल और उनकी फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ भी हो रही है. 

बात करें एक्ट्रेस संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) की पर्सनल लाइफ की तो उन्होंने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की थी, जिनसे उनका 2010 में तलाक हो गया था. एक समय ऐसा भी था, जब संगीता सलमान खान (Salman Khan) के साथ रिश्ते में थीं. लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया था. संगीता बिजलानी त्रिदेव, हातिम ताई, योद्धा जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. इस तरह संगीता बिजलानी अपने ग्लैमरस अवतार और अपनी फिटनेस के लिए भी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं. 

Chhorii Movie Review: जानें कैसी है Nushrratt Bharuccha की Horror Movie

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sangeeta Bijlani, Sangeeta Bijlani Video, Sangeeta Bijlani Glamorous Video, Salman Khan, Antim, Antim Special Screening, Antim The Final Truth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com