विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2018

ये लो! अब अर्जुन कपूर हरियाणवी पुलिस बनकर लेंगे सबकी खबर, कुछ ऐसा होगा Look

अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी 10वीं फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' की शूटिंग पूरी कर ली है. उन्होंने कहा कि फिल्मकार दिबाकर बनर्जी के साथ काम करना अद्भुत रहा.

ये लो! अब अर्जुन कपूर हरियाणवी पुलिस बनकर लेंगे सबकी खबर, कुछ ऐसा होगा Look
  • 'संदीप और पिंकी फरार' में आ रहे हैं अर्जुन-परिणीति
  • एक बार फिर स्क्रीन पर दिखेंगे दोनों
  • फिल्म की शूटिंग हुई पूरी
नई दिल्ली: अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी 10वीं फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' की शूटिंग पूरी कर ली है. उन्होंने कहा कि फिल्मकार दिबाकर बनर्जी के साथ काम करना अद्भुत रहा. अर्जुन ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से दिबाकर और को-एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ अपनी तस्वीर साझा की. इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मैंने अपनी पहली फिल्म की को-एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ अपनी 10वीं फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है. हमने काफी दूरी तय कर ली है. दिबाकर बनर्जी और उनकी टीम के साथ काम का अनुभव अद्भुत रहा.

'पद्मावत' के समर्थन में उतरे अर्जुन कपूर, कहा- भंसाली पर भरोसा करना चाहिए...

परिणीति ने आगे लिखा कि उनकी टीम पागलपन, ऊर्जा, उत्साह और स्पष्टता से भरी है. उम्मीद है कि 3 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म आपको पसंद आएगी क्योंकि 'संदीप और पिंकी फरार' होने वाले हैं. वर्ष 2012 की फिल्म 'इश्कजादे' के बाद अर्जुन और परिणीति दूसरी बार साथ दिखेंगे. यह पहली बार है जब अर्जुन हरियाणवी पुलिसकर्मी की भूमिका में दिखेंगे. इससे पहले 'हाफ गर्लफ्रेंड' में वह बिहार के लड़के की भूमिका में दिखे थे.

VIDEO: लड़कियों को कमजोर समझने की सोच बदलनी होगी: अर्जुन कपूर

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sandeep Aur Pinky Faraar, Sandeep Aur Pinky Faraar First Look, Arjun Kapoor, Parineeti Chopra, Shooting, Film Shooting, Dibakar Banerjee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com