विज्ञापन

'सुशांत सिंह राजपूत की तरह मेरी बहन ने...' संचिता उगले के भाई ने एक्टर की मौत से जोड़े बहन के सुसाइड के तार

संचिता उगले के भाई आकाश उगले ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जोड़ा कनेक्शन. बोले- उन्होंने इंडस्ट्री के दबाव के कारण ऐसा कदम उठाया था. मेरी बहन ने भी उसी तरह के दबाव की वजह से आत्महत्या की है.

'सुशांत सिंह राजपूत की तरह मेरी बहन ने...' संचिता उगले के भाई ने एक्टर की मौत से जोड़े बहन के सुसाइड के तार
संचिता उगले के भाई ने सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड से जोड़ा कनेक्शन
Social Media
नई दिल्ली:

टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की आत्महत्या की खबर ने इंडस्ट्री और दर्शकों को झकझोर कर दिया. इस मामले में उनके भाई आकाश सतीश उगले का बयान सामने आया है. उन्होंने अपनी बहन की मौत को सीधे तौर पर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की 2020 में हुई मौत से जोड़ा और इंडस्ट्री के दबाव पर सवाल उठाए. आकाश उगले ने आईएएनएस से बात करते हुए दावा किया कि इंडस्ट्री में दबाव के कारण उनकी बहन और सुशांत सिंह राजपूत दोनों ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया.

आकाश उगले ने कहा, "मेरी बहन संचिता उगले ने कल (14 जून 2026) आत्महत्या कर ली है. मौत से पहले उनका एक इंस्टाग्राम अकाउंट था, जिसे मैं आपको दिखाना चाहता हूं. उस अकाउंट की प्रोफाइल तस्वीर में मेरी बहन की फोटो लगी हुई है और बायो में 'श्री कृष्णा लवर' लिखा हुआ है." उन्होंने आगे कहा, ''मेरी बहन का आखिरी पोस्ट अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा हुआ था जिन्होंने 14 जून 2020 को आत्महत्या की थी. मेरा मानना है कि उन्होंने इंडस्ट्री के दबाव के कारण ऐसा कदम उठाया था. मेरी बहन ने भी उसी तरह के दबाव की वजह से आत्महत्या की है.''

Photo Credit: Sanchita ugale

यहां देखें वो वायरल रील

उन्होंने कहा, "उनकी बहन ने मरने से एक दिन पहले एक इंस्टाग्राम रील पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था- 'इट्स अगेन 14 जून' यानी 'फिर से 14 जून आ गया है.' मेरी बहन ने भी इसी तारीख को आत्महत्या की." आकाश सतीश उगले ने मीडिया और सरकार से अपील करते हुए कहा, "मैं सभी पत्रकारों से और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार से विनती करता हूं कि इस घटना का संज्ञान लिया जाए और इसकी गंभीरता से जांच की जाए."

यह भी पढ़ें: संचिता उगाले की सुसाइड की खबर के बीच टीवी एक्ट्रेस ने बताया इंडस्ट्री का सच, 'आर्टिस्ट के साथ गुलामों जैसा व्यवहार'

वहीं पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, संचिता उगले की मौत नालासोपारा के आचोले गांव के घर में रविवार शाम 7 बजे से 7:30 बजे के बीच हुई थी. शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanchita Ugale Death, Sanchita Ugale And Sushant Rajput Death, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com