बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी यह फिल्म जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अक्षय कुमार इन दिनों अपनी इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं. फिल्म सम्राट पृथ्वीराज के प्रमोशन में वह अपने करियर और निजी जिंदगी के बारे में भी कई खुलासे कर रहे हैं. अब अक्षय कुमार ने अपनी पहली फिल्म की फीस के बारे में बताया है. साथ ही यह भी बताया है कि जब उन्हें पहली बार एक फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये मिले थे तो उन्हें कैसा लगा था.
अक्षय कुमार ने हाल ही में न्यूज एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू दिया. इस इंटरव्यू में उन्होंने फिल्मी करियर और निजी जिंदगी को लेकर ढेर सारी बातें कीं. अक्षय कुमार ने बताया है कि उन्हें अपनी पहली फिल्म के लिए 51 हजार रुपये की फीस मिली थी. उन्होंने कहा, 'जब मैंने पहली फिल्मी की थी तो उस पूरी फिल्म के लिए मुझे 51 हजार रुपये मिले थे. इसके बाद करीब 10 सालों तक मेरी फीस एक फिल्म के लिए 8 या 9 लाख रुपये से ज्यादा नहीं गई थी.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अक्षय कुमार ने आगे कहा, 'फिर आग जाकर बढ़ती गई. जब एक करोड़ रुपये की एक फिल्म साइन हुई तो आत्मा प्रसन्न हो गई थी.' इसके अलावा अक्षय कुमार ने अपने बारे में और भी ढेर सारी बातें कीं. आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने मुख्य अभिनेता के तौर पर बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में आई फिल्म सौगंध से की थी. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ शांतिप्रिया, मुकेश खन्ना, रुपाली गांगुली और बीना बनर्जी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं