विज्ञापन

'भूत बंगला' का पहला गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ रिलीज, नर भूत, मादा भूत, जीजा भूत, साला भूत- अक्षय ने बताई भूतों की वेरायटी

Bhooth Bangla first song: 'भूत बंगला' का पहला गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ हुआ रिलीज़; 14 साल बाद लौटा अक्षय कुमार और प्रियदर्शन का वो पुराना मैडनेस!

'भूत बंगला' का पहला गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ रिलीज, नर भूत, मादा भूत, जीजा भूत, साला भूत- अक्षय ने बताई भूतों की वेरायटी
Bhooth Bangla first song: अक्षय कुमार ने दिखाई भूतों की अनोखी दुनिया

'भूत बंगला' का पहला गाना ‘राम जी आके भला करेंगे' रिलीज हो गया है. अक्षय कुमार को ऑनस्क्रीन जिस काइयांपन के लिए पहचाना जाता है, वह उस फॉर्म के साथ लौटते नजर आ रहे हैं. इसकी झलक 'भूत बंगला' फिल्म के लेटेस्ट गाने में देखने को मिल जाती है. बेशक वह कुछ-कुछ 'भूल भुलैया' वाली झलक दे जाते हैं. लेकिन उन्होंने दिखा दिया है कि जब वे प्रियदर्शन के साथ आते हैं तो कुछ अनोखा ही करते हैं. वे प्रियदर्शन के साथ के साथ 14 साल बाद स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं.  

भूत बंगला का पहला गाना ‘राम जी आके भला करेंगे' एक हाई-स्पिरिटेड ट्रैक है. इसमें अक्षय कुमार अपने पीक एंटरटेनर मोड में नजर आ रहे हैं. पागलपन, नॉस्टैल्जीआ और उनकी ट्रेडमार्क कॉमिक एनर्जी से भरपूर यह गाना, फिल्म की इस मजेदार दुनिया की एक वाइब्रेंट झलक पेश करता है. 

कॉमिक एनर्जी से भरपूर यह स्पिरिटेड और पेपी ट्रैक है, ‘राम जी आके भला करेंगे' फिल्म के सार को बखूबी कैप्चर करता है. इसके इन्फेक्शियस हाई-ऑक्टेन बीट्स और प्लेफुल विजुअल्स एक हंसी से भरी सवारी के लिए मूड सेट कर देते हैं, जो ' भूत बंगला' को एक फुल-थ्रॉटल एंटरटेनर के रूप में मजबूती से एस्टेब्लिश करते हैं.

भूत बंगला का पहला गाना राम जी आके भला करेंगे

यह गाना अक्षय कुमार को उनके क्लासिक अवतार में दिखाता है, जो भूतिया दुनिया और उसके कई अजीबोगरीब भूतों के बीच बड़े आराम से नेविगेट कर रहे हैं. ​प्रीतम द्वारा कंपोज किए गए और कुमार के लिखे लिरिक्स के साथ, इस गाने को अरमान मलिक और आरवन (देव अरिजीत) ने गाया है, जिसमें मेलो डी द्वारा लिखा और परफॉर्म किया गया एक रैप सेगमेंट इसकी लाइवली बीट्स में एक कंटेम्परेरी एज जोड़ता है.

बालाजी मोशन पिक्चर्स, जो बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक हिस्सा है, केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर 'भूत बंगला' पेश करते हैं, जिसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव लीड रोल में हैं. प्रियदर्शन द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म ​10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com