विज्ञापन

एक जैसी लोकेशन, एक जैसी तस्वीरें... क्या डेट कर रहे हैं संजीदा शेख और हर्षवर्धन राणे?

संजीदा शेख और हर्षवर्धन राणे की इंस्टाग्राम तस्वीरों ने एक बार फिर उनके रिलेशनशिप की चर्चाओं को हवा दे दी है. दोनों की पोस्ट में मिलता-जुलता बैकग्राउंड देखकर फैंस डेटिंग के कयास लगा रहे हैं, हालांकि दोनों ने अब तक चुप्पी साध रखी है.

एक जैसी लोकेशन, एक जैसी तस्वीरें... क्या डेट कर रहे हैं संजीदा शेख और हर्षवर्धन राणे?
क्या डेट कर रहे हैं संजीदा और हर्षवर्धन? फोटो देख फैंस हुए कन्फ्यूज
NDTV

संजीदा शेख और हर्षवर्धन राणे एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. वजह कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम पर शेयर की गई उनकी कुछ तस्वीरें हैं. दोनों ने अपने-अपने अकाउंट पर अलग-अलग फोटो पोस्ट कीं, लेकिन फैंस की नजर बैकग्राउंड पर टिक गई. हरियाली, आउटडोर सेटअप, चाय और कुकिंग वाले दृश्य इतने मिलते-जुलते लगे कि सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की चर्चाएं फिर शुरू हो गईं. हालांकि अब तक न संजीदा और न ही हर्षवर्धन ने इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया दी है.

एक जैसी लोकेशन से उठे सवाल

हर्षवर्धन राणे ने एक पोस्ट में खुद चाय बनाते और अंडे पकाते हुए तस्वीरें शेयर कीं. वहीं संजीदा शेख ने खुले माहौल में चाय पीते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं. फैंस का दावा है कि दोनों तस्वीरों का लोकेशन, हरियाली, किचन सेटअप और माहौल काफी हद तक एक जैसा दिख रहा है. बस फिर क्या था, कमेंट सेक्शन में लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि दोनों साथ में छुट्टियां मना रहे हैं. यह पहली बार नहीं है जब दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगी हों. इससे पहले भी गिर फॉरेस्ट ट्रिप की तस्वीरों के बाद फैंस ने दोनों के साथ होने का दावा किया था. हालांकि उस समय भी दोनों ने इन चर्चाओं पर कोई पुष्टि नहीं की थी.

साथ काम भी कर चुके हैं दोनों

संजीदा शेख और हर्षवर्धन राणे ने पहली बार ‘तैश' में साथ काम किया था. इसी वजह से कई फैंस का मानना है कि उनकी अच्छी बॉन्डिंग पुरानी है. फिलहाल सोशल मीडिया पर जितनी भी चर्चा हो रही है, वह तस्वीरों में दिख रही समानताओं और फैंस के अनुमान पर आधारित है. संजीदा शेख और हर्षवर्धन राणे, दोनों में से किसी ने भी डेटिंग या रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. ऐसे में फिलहाल इसे सिर्फ डेटिंग रूमर्स ही माना जा सकता है.

ये भी पढ़ें; जब बिना इंटरनेट के दुनिया भर में गूंजा था मोहम्मद रफी का सुर, 26 भाषाओं में गाए गाने, केरोसिन तेल के विज्ञापन के लिए भी दी आवाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjeeda Sheikh Harshvardhan Rane Dating Rumours, Sanjeeda Sheikh, Sanjeeda Sheikh Age, Harshvardhan Rane, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com