विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2020

सलमान खान ने आरती कर किया गणपति बप्पा का स्वागत, वायरल हुआ Video

सलमान खान (Salman Khan) ने गणपति बप्पा का स्वागत आरती के साथ किया, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

सलमान खान ने आरती कर किया गणपति बप्पा का स्वागत, वायरल हुआ Video
सलमान खान (Salman Khan) का गणपति बप्पा की आरती करते हुए वायरल
  • सलमान खान ने किया गणपति बप्पा का स्वागत
  • एक्टर ने की आरती
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

गणेश चतुर्थी (Ganesh  Chaturthi) की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है. हालांकि, कोरोनावायरस के कारण इस साल गणेश महोत्सव का त्योहार काफी फीका लग रहा है. वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स अपने घर गणपति का स्वागत कर रहे हैं. हाल ही में  सलमान खान (Salman Khan) का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सलमान खान आरती के साथ गणपति बप्पा का स्वागत कर रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान (Salman Khan Video) अपने परिवार के साथ मिलकर गणपति बप्पा की आरती कर रहे हैं. 

सलमान खान (Salman Khan) के इस वीडियो को वूम्प्ला के इंस्टाग्राम पेज द्वारा शेयर किया गया है. सलमान खान इस वीडियो में भक्ति में लीन होकर गणपति बप्पा की आरती कर रहे हैं. वीडियो में सोहेल और अरबाज खान भी आरती कर रहे हैं. सलमान खान के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 


बता दें, सलमान खान (Salman Khan) के इस लॉकडाउन के बीच तीन गाने रिलीज हुए, जो उन्होंने अपने फार्म हाउस पर ही शूट किए. इनमें, 'प्यार करोना', 'तेरे बिना' और ईद पर रिलीज हुआ 'भाई-भाई' सॉन्ग शामिल है. यह तीनों ही गाने फैन्स को काफी पसंद भी आए थे. वहीं, हाल ही में बिग बॉस के 14वें सीजन का प्रोमो वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. कोरोना महामारी के बीच बिग बॉस जल्द ही लोगों का मनोरंजन करता नजर आएगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Video, Salman Khan Video Viral, Salman Khan Welcomes Ganpati, Salman Khan Performing Aarti, Salman Khan Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com