सूरज बड़जात्या की फिल्मों में सलमान खान ने हमेशा प्रेम का ही किरदार निभाया है. प्रेम का रोल निभाकर सलमान ने सबके दिलों में अपनी जगह बना ली थी. आज भी लोग उनके उस स्टाइल के दीवाने हैं. सलमान खान फिल्म हम आपके हैं कौन से सभी के फेवरेट बने. इस फिल्म में उनकी और माधुरी दीक्षित की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था. पर क्या आपको पता है प्रेम के रोल के लिए सलमान खान मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे. उनसे पहले किसी और एक्टर को ये रोल ऑफर किया गया था. ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि आमिर खान थे.
आमिर खान को ऑफर हुआ था रोल
हम आपके हैं कौन में प्रेम का रोल पहले आमिर खान को ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था. आमिर को फिल्म की स्क्रिप्ट कुछ ज्यादा अपीलिंग नहीं लगी थी जिस वजह से उन्होंने रोल के लिए मना कर दिया. वहीं सलमान खान उस समय अपने करियर के बुरे वक्त से गुजर रहे थे. उन्होंने ये फिल्म साइन की. फिल्म की सक्सेस ने सलमान के करियर को पलटकर रख दिया. जहां उनकी फिल्में सारी फ्लॉप हो रही थीं वहीं वो हिट होने लगी थीं.
आज भी लोगों की फेवरेट है ये फिल्म
हम आपके हैं कौन में सलमान खान के साथ माधुरी दीक्षित, रेणुका शहाणे, मोहसिन बहल, अनुपम खेर, रीमा लागू और आलोक नाथ लीड रोल में नजर आए थे. इस फैमिली फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था. 4.5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 135 करोड़ का कलेक्शन किया था. जो उनके बजट से कई गुना ज्यादा है. आज भी जब भी हम आपके हैं कौन का टीवी प्रीमियर होता है तो लोग बड़े मजे से इस फिल्म को देखते हैं. फैमिली के साथ इस फिल्म को लोग खूब एंजॉय करते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं