विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2017

सलमान खान की पिछली फिल्मों के मुकाबले फिसड्डी साबित हुई 'ट्यूबलाइट', बनाया सबसे कम वीकेंड कमाई का रिकॉर्ड

रविवार को फिल्म के खाते में 22.45 करोड़ रुपये आए, इसी के साथ फिल्म का वीकेंड कलेक्शन 64.77 करोड़ रहा.

सलमान खान की पिछली फिल्मों के मुकाबले फिसड्डी साबित हुई 'ट्यूबलाइट', बनाया सबसे कम वीकेंड कमाई का रिकॉर्ड
सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' 23 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई.
  • तीन दिन में 'ट्यूबलाइट' के खाते में आए 64.77 करोड़ रुपये
  • सलमान की वीकेंड पर सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म बनी 'ट्यूबलाइट'
  • 'ट्यूबलाइट' का वर्ल्डवाइड वीकेंड कलेक्शन 109 करोड़ रहा
नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' ने शुरुआती तीन दिनों (पहला वीकेंड) में 64.77 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन 22.45 करोड़ रुपये बटोरे. पहले दिन फिल्म की कमाई 21.15 और दूसरे दिन 21.17 करोड़ रही. पहले और दूसरे के मुकाबले तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में लगभग 1 करोड़ रुपये की उछाल देखने को मिली है. तरण के मुताबिक, आज और कल ईद की वजह से फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

 फिल्म को समीक्षकों की बुरी प्रतिक्रिया का जमकर असर पड़ा है, शायद इसी वजह से सलमान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग के बावजूद फिल्म की कमाई में भरी बढ़ावत देखने को नहीं मिली है. तरण आदर्श के मुताबिक, यह सलमान खान की वीकेंड पर सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म है. 2016 में आई सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' को 5 दिन (बुधवार से रविवार) का वीकेंड मिला था, इस दौरान फिल्म ने 105.53 करोड़ की कमाई की थी. 'सुल्तान' के बाद 'बजरंगी भाईजान' और 'एक था टाइगर' ने वीकेंड पर सौ करोड़ से ज्यादा कमाए थे. लिस्ट में सबसे आखिर पर 'ट्यूबलाइट' है.
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on


बॉक्सऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआत तीन फिल्मों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 109 करोड़ रुपये रहा. इसी के साथ 'ट्यूबलाइट' साल 2017 की तीसरी सबसे ज्यादा वीकेंड पर वर्ल्डवाइड कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. लिस्ट में पहला नंबर 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' का है, जिसने तीन दिनों में 210 करोड़ कमाये थे. जबकि, दूसरे पायदान पर शाहरुख खान स्टारर 'रईस' है, जिसके खाते में 129 करोड़ आये थे. 

बताते दें, कबीर खान के निर्देशन में बनी 'ट्यूबलाइट' में सलमान खान के अलावा सोहेल खान, चीनी एक्ट्रेस झूझू, चाइल्ड आर्टिस्ट मार्टिन रे ने अहम किरदार निभाया है.

(बॉलीवुड की अन्य बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..) 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Tubelight, Tubelight Weekend Collection, Tubelight Box Office, Sultan, Bajrangi Bhaijaan, Ek Tha Tiger, Salman Khan Film Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com