सलमान खान बच्चों से बहुत प्यार करते हैं. चाहे अर्पिता के आहिल और आयत हों या मलाइका और अरबाज का बेटा अरहान या फिर सोहेल खान का बेटा निरवान. परिवार के सभी बच्चे सलमान खान के बहुत करीब हैं और उनके साथ एक खास बॉन्ड शेयर करते हैं. यकीनन उन्हें सलमान से तोहफे भी बहुत मिलते होंगे. लेकिन फिलहाल हम आपको सलमान भाई का ईदी देने का अंदाज दिखाने जा रहे हैं. ये अंदाज सामने आया ईद वाली वीडियो से जिसमें वो भांजी आयत के साथ फैन्स से मिलने के लिए शीशे की दिवार के पास आए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सलमान अपनी भांजी आयत के साथ फैन्स से मिलने के लिए आए. उनके साथ और भी लोग मौजूद थे लेकिन सबका ध्यान खींचा आयत के हाथ के एक छोटे से नोटों के रोल पर जिसे देखकर लग रहा था कि ये यकीनन मामू से मिली ईदी ही होगी. आयत के हाथ में एक छोटा सा बंडल था ये 500-500 के नोट का एक छोटा सा रोल था जिसे एक रबर बैंड से बांधा हुआ था. आयत जब शीशे पर हाथ रखती हैं तो उनके हाथ से नोट छूट जाते हैं. इसके बाद वो तुरंत अपनी ईदी उठाकर खड़ी हो जाती हैं.
आयत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में लोग आयत से पूछ रहे हैं कि ईदी में कितने नोट मिले. एक ने कमेंट किया, 500 के दो या तीन होंगे शायद. एक ने मजाक करते हुए लिखा, आपके मामू बड़े कंजूस है इससे ज्यादा ईदी तो मैं देता हूं बेटे. एक ने लिखा, हर किसी को सलमान जैसा मामू मिलना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं