विज्ञापन

सलमान की टीम ने काला हिरण के मेकर्स को भेजा नोटिस, डायरेक्टर बोले- उदयपुर फाइल्स ने लड़ना सिखाया, अब डर नहीं लगता

सलमान खान की लीगल टीम ने 'काला हिरण' फिल्म के मेकर्स को नोटिस भेजा है. क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म सलमान खान के काला हिरण शिकार केस पर आधारित है.

सलमान की टीम ने काला हिरण के मेकर्स को भेजा नोटिस, डायरेक्टर बोले- उदयपुर फाइल्स ने लड़ना सिखाया, अब डर नहीं लगता
काला हिरण फिल्म के मेकर्स को सलमान का नोटिस!
Social Media
नई दिल्ली:

पिछले काफी दिनों से किसी फिल्म को लेकर कोई बड़ा विवाद सुनने को नहीं मिला? तो चलिए आपको एक नए मामले की जानकारी दे देते हैं. दरअसल 'काला हिरण:द बैटल फॉर लेगेसी' नाम से एक फिल्म आ रही है. खबर है कि सलमान खान की लीगल टीम ने इस फिल्म के मेकर्स को नोटिस भेजा है. क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म सलमान खान के काला हिरण शिकार केस पर आधारित है. सलमान खान की टीम ने इस फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की है. इस मामले पर फिल्म के डायरेक्टर भारत श्रीनेत ने कहा, उदयपुर फाइल्स ने लड़ना सिखा दिया है अब डर नहीं लगता.

लीगल नोटिस में प्रोजेक्ट से जुड़े पोस्टर्स और दूसरे प्रमोशनल मटीरियल को तुरंत हटाने की भी मांग की गई है. नोटिस में आगे चेतावनी दी गई है कि अगर ये मांगें पूरी नहीं की गईं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस फिल्म को अमित जानी प्रोड्यूस कर रहे हैं, जो पहले भी विवादित विषयों पर आधारित प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं. जानी ने इससे पहले दर्जी कन्हैया लाल की हत्या से प्रेरित एक फिल्म प्रोड्यूस की थी. अब इस कानूनी विवाद ने 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं और यह भी कि क्या यह फिल्म तय समय पर रिलीज हो पाएगी भी या कभी थियेटर का मुंह ही नहीं देख पाएगी.

इस विवाद के बीच जानी फायरफॉक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने फिल्म का फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी कर दिया है. इस प्रोजेक्ट को भरत एस श्रीनेत ने डायरेक्ट किया है और अमित जानी ने प्रोड्यूस किया है.

मेकर्स के मुताबिक, यह फिल्म असल जिंदगी की कानूनी लड़ाइयों और एक्शन से भरपूर घटनाओं से इंस्पायर्ड है. उनका दावा है कि इसे इंटरनेशनल स्टाइल में बनाया गया है. फर्स्ट-लुक पोस्टर में एक मुख्य किरदार को लाल और नीले रंग के बैकग्राउंड के सामने एक दमदार और रहस्यमयी अंदाज में दिखाया गया है जो एक सस्पेंस से भरे एक्शन ड्रामा की ओर इशारा करता है.

Latest and Breaking News on NDTV

मेकर्स ने अनाउंस किया है कि फिल्म का टीजर 20 जून को रिलीज किया जाएगा. लीगल नोटिस पर रिएक्शन देते हुए अमित जानी ने आरोप लगाया कि इस कदम का मकसद प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों को डराना है. एक बयान में उन्होंने दावा किया कि इस नोटिस का मकसद सलमान खान की स्टार पावर का इस्तेमाल करके लोगों पर पीछे हटने का दबाव बनाना है.

सलमान खान या उनकी लीगल टीम में से किसी ने भी अब तक जानी के कमेट्स पर कोई जवाब नहीं दिया है. 'काला हिरण' फिल्म सलमान खान से जुड़े लंबे समय से चल रहे ब्लैकबक शिकार केस की ओर इशारा करती लगती है. हालांकि मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया है कि यह फिल्म उस केस पर किस हद तक आधारित है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com