विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2022

सलमान खान का नया गाना ‘Dance With Me’ आउट, एक्टर Video शेयर कर बोले- सुनो देखो और बताओ कैसा लगा

इस गाने को खुद भाईजान यानी Salman Khan ने गाया और कंपोज किया है.

सलमान खान का नया गाना ‘Dance With Me’ आउट, एक्टर Video शेयर कर बोले- सुनो देखो और बताओ कैसा लगा
सलमान का नया गाना Dance With Me रिलीज
नई दिल्ली:

सलमान खान सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने से जुड़ी ताजा अपडेट भी फैन्स संग साझा करते हैं. ऐसी ही एक लेटेस्ट अपडेट अपने बारे में देते हुए एक्टर ने बताया है कि उनका नया गाना ‘Dance With Me' आउट हो गया है. इस बात की जानकारी एक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है. सलमान ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा है, “डांस विथ मी सॉन्ग आउट हो गया है. सुनो देखो और बताओ कैसा लगा”. इसके साथ ही Salman Khan ने गाने का लिंक भी अपनी पोस्ट में शेयर किया है.

बता दें इस गाने को खुद भाईजान यानी Salman Khan ने गाया और कंपोज किया है. गाने की शुरुआत कुछ इस तरह से होती है, “मम्मी, कम डांस विद मी...मामा कम डांस विद मी...”. कुछ ही देर में गाने को लाखों की संख्या में व्यूज आ गए हैं. वीडियो में सलमान खान के परिवार के लोग और इंडस्ट्री के कई सितारे दिखाई दे रहे हैं. Salman Khan के इस म्यूजिक वीडियो के रिलीज होते ही लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं. लोग इस गाने को जमकर रीट्वीट कर रहे हैं.

एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, “लव यू भाई. थैंक यू गाने के लिए”. तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, “आपका गाना है. मस्त ही होगा”. वहीं एक और यूजर ने लिखा है, “भाई का जवाब नहीं. कुछ भी बना देते हैं”. एक तरफ जहां Salman Khan के चाहने वालों को ये गाना खूब पसंद आ रहा है, वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी करने लगे हैं.

ये भी देखें: Looop Lapeta की एक्ट्रेस Taapsee Pannu, एक्टर Tahir Raj Bhasin और डायरेक्टर Aakash Bhatia से बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Post, Salman Khan News, Salman Khan Song, Salman Khan New Song, Salman Khan Dance With Me, Dance With Me Song, Salman Khan Instagram, Salman Khan Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com