सलमान खान फिल्मों में अब तक कई जाने-माने सितारों को लॉन्च कर चुके हैं. सलमान अपनी फैमिली में से भी कई लोगों को फिल्मों में ब्रेक दे चुके हैं. जीजा आयुष शर्मा के बाद अब सलमान अपनी भांजी को लॉन्च करने जा रहे हैं. सलमान खान की भांजी अलीजेह जल्द ही फिल्म 'फर्रे' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं. ऐसे में फिल्म का टीजर सामने आ गया है, जो कि काफी दिलचस्प लग रहा है. इस टीजर में अलीजेह की परफॉरमेंस देखने में काफी दमदार लग रही है. फर्रे के टीजर को देखने के बाद लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
Main toh yeh F word ki baat kar raha tha, aapne kya socha! #FarreyTeaser Out Now! #SoumendraPadhi #Alizeh @isahilmehta #ZeynShaw @prasanna_bisht @RonitBoseRoy @JuuhiBS #NaveenYerneni @atulreellife @nikhilnamit @SunirKheterpal @SKFilmsOfficial @MythriOfficial @ReelLifeProdn… pic.twitter.com/VsgdeJQ5wj
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) September 25, 2023
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आपको बता दें कि फर्र की पहली झलक ने ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. जहां प्रशंसक इसकी सराहना कर रहे हैं, वहीं दिलचस्प टीजर लोगों के बीच उत्साह बढ़ा रहा रही. फिल्म के टीजर को सलमान खान ने भी अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है. सलमान अपनी भतीजी अलीजेह को बॉलीवुड डेब्यू के लिए पूरा सपोर्ट कर रहे हैं. एक प्यारे मामा होने के नाते सलमान ने कुछ समय पहले अलीजेह के लिए एक दिल को छू जानेवाला पोस्ट साझा किया था.
फर्रे के टीजर को देख यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यह एक जबरदस्त थ्रिलर फिल्म होगी और अब दर्शको के बीच इस फिल्म के बारे जानने की बेकरारी और बढ़ती जा रही है. फर्रे का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सौमेंद्र पाधी ने किया है, जिन्होंने मशहूर वेब सीरीज जामताड़ा बनाई है. फर्रे में अलीजेह, जेन शॉ, साहिल मेहता, प्रसन्ना बिष्ट, रोनित बोस रॉय और जूही बब्बर सोनी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फर्रे 24 नवंबर 2023 को रिलीज की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं