विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2020

सलमान खान के भतीजे अब्दुल्ला खान का हुआ निधन, एक्टर ने Tweet कर कही ये बात...

सलमान खान (Salman Khan) के भतीजे अब्दुल्ला खान (Abdullah Khan) का निधन हो गया है. कोरोनावायरस (Coronavirus) की वजह से निधन के लगाए जाने लगे कयास तो परिवार से जुड़े सूत्रों ने कही यह बात...

सलमान खान के भतीजे अब्दुल्ला खान का हुआ निधन, एक्टर ने Tweet कर कही ये बात...
सलमान खान (Salman Khan) के भतीजे अब्दुल्ला खान का हुआ निधन
  • सलमान खान के भतीजे अब्दुल्ला खान का हुआ निधन
  • एक्टर ने ट्वीट कर कही ये बात
  • सदमे में है खान परिवार
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का परिवार इस समय दुख से संकट से गुजर रहा है. दरअसल, एक्टर के भतीजे अब्दुल्ला खान (Abdullah Khan) का निधन हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब्दुल्ला खान (Abdullah Khan) कई दिनों से बीमार थे और वह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे. खबरों के मुताबिक सलमान खान के भतीजे अब्दुल्ला खान  को फेफड़े में संक्रमण था, जिसके कारण उन्हें दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. हालांकि इसी वजह से यह कहा जाने लगा था कि अब्दुल्ला का निधन कोरोनावायरस (Coronavirus) की वजह से हुआ है. लेकिन परिवार से जुड़े सूत्रों ने इस बात से इनकार किया है. अब्दुल्ला की मौत की खबर से पूरा परिवार सदमे में हैं.


बता दें, अब्दुल्ला खान (Abdullah Khan) मशहूर बॉडीबिल्डर थे. वहीं, सलमान खान (Salman Khan) अपने भतीजे की मौत से पूरी तरह टूट चुके हैं. उन्होंने ट्विटर पर अब्दुल्ला के साथ अपनी एक फोटो साझा की है. एक्टर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, "तुम्हें हमेशा प्यार करूंगा." सलमान खान के इस फोटो पर फैन्स उन्हें सांत्वना देने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि कुछ लोग अफवाहें उड़ा रहे हैं कि अब्दुल्ला का निधन कोरोनावायरस की वजह से हुआ है. लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि उन्हें डायबिटीज भी थी. 

वहीं, अब्दुल्ला खान  (Abdullah Khan)की अचानक हुई मौत से पूरा परिवार सदमे में हैं. सलमान खान के साथ अब्दुल्ला का गहरा रिश्ता था. अकसर सलमान खान (Salman Khan) के साथ उनके फोटो और वीडियो वायरल होते रहते थे. बता दें, सलमान खान और अब्दुल्ला ने एक-साथ बॉडी बिल्डिंग की ट्रेंनिंग भी की थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abdullah Khan, Salman Khan, Salman Khan Twitter, Salman Khan Nephew Died, Salman Khan Nephew Abdullah Khan, Abdullah Khan Dies, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height