विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2020

सलमान खान की दोस्त यूलिया वंतूर ने यूं लिया नेचर का आनंद, झील के किनारे बनाया Video

सलमान खान (Salman Khan) की खास दोस्त यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

सलमान खान की दोस्त यूलिया वंतूर ने यूं लिया नेचर का आनंद, झील के किनारे बनाया Video
यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

सलमान खान (Salman Khan) की खास दोस्त यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) इन दिनों सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं. सलमान खान के फार्म हाउस से उनके कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने गिरगिट को अपने कंधों पर बैठा रखा था. यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) ने इस बार फिर से एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है, जिसमें वो नेचर का आनंद ले रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि वो झील के किनारे खड़े होकर वीडियो बना रही हैं.

यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) ने वीडियो को शेयर कर लिखा: "यदि आप वास्तव में प्रकृति से प्यार करते हैं, तो आप हर जगह सुंदरता पाएंगे. यह कोट मुझे मेरी पिछली पोस्ट पर किसी ने भेजा था. आपके संदेशों के लिए धन्यवाद. चलो सकारात्मकता का एक समुदाय बनाएं और यहां की सुंदरता को हम देखते हैं, अनुभव करते हैं या सीखते हैं." यूलिया वंतूर के इस वीडियो पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

बता दें, सिंगर और एक्ट्रेस यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, इस वीडियो में यूलिया गांव वालों के साथ मछलियां पकड़ती नजर आईं थीं. सलमान खान (Salman Khan) की खास दोस्त यूलिया वंतूर का यह वीडियो भी फैन्स को खूब पसंद आया था. बीते दिनों यूलिया वंतूर और सलमान खान का एक वीडियो सामने आया था, जिसनें दोनों फार्म हाउस की सफाई करते दिखे थे.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iulia Vantur, Iulia Vantur Video, Iulia Vantur Viral Video, Salman Khan Friend Iulia Vantur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com